8 जून 2025 (रविवार) को इन दोनों ने सगाई कर ली और यह समारोह न केवल पारिवारिक उत्सव रहा बल्कि यह एक राजनीतिक और खेल जगत के मेल का प्रतीक भी बन गया जिसे पूरे भारत में देखा।
सगाई समारोह की झलक
लखनऊ में आयोजित इस भव्य सगाई समारोह में दोनों ही बेहद आकर्षक लुक में नजर आए।
रिंकू सिंह ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी।जबकि प्रिया सरोज ने गुलाबी रंग का गाउन पहनकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा जैसे ही प्रिया सरोज स्टेज पर पहुंची उनके चेहरे पर खुशी के आंसू झलक पड़े,जिसे कैमरे ने कैद कर लिया।
दोनों ने एक दूसरे को बेहद खास अंगूठी पहनाई प्रिया सरोज ने कोलकाता से एक डिजाइनर रिंग मंगवाई थी।जबकि रिंकू सिंह ने मुंबई से विशेष रूप से डिजाइनर कार्रवाई हुई अंगूठी अपने साथ लेकर आए थे।
रिपोर्ट के अनुसार दोनों अंगूठियां की कुल कीमत लगभग 2.5 लाख से भी अधिक बताई जा रही है।
रिंकू सिंह संघर्ष से सफलता तक
रिंकू सिंह का जीवन एक प्रेरणादायक कहानी है, अलीगढ़ के एक निम्न मध्यम वर्ग की परिवार से आने वाले रिंकू सिंह के लिए क्रिकेट आसान नहीं था लेकिन अपने जुनून और लगन से उन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा बनकर खुद को साबित किया।
आईपीएल 2023 में 9 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाज यश दयाल के एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर इतिहास रच दिया था। यही वह समय था जिसने रिंकू सिंह को क्रिकेट की दुनिया का सुपरस्टार बना दिया।
प्रिया सरोज राजनीति और न्याय का मिश्रण
प्रिया सरोज पैस से एक अधिवक्ता है और सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं, उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी में हुआ था।
वह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं
2024 के लोकसभा चुनाव में मछली शहर जौनपुर से चुनाव लड़ते हुए प्रिया ने भाजपा के बीपी सरोज को 35850 ओटो से हराया और देश की सबसे युवा सांसदों में शामिल हो गई।
25 वर्ष की उम्र में सांसद बनने वाली प्रिया सरोज ने दिखा दिया कि युवा भी राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। उनकी शिक्षा कान्वेंट स्कूल से हुई और इसके बाद उन्होंने कानून की पढ़ाई की।
कौन-कौन हुआ शामिल
इस सगाई समारोह में राजनीति और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई इनमें से प्रमुख नाम है:
- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- सांसद डिंपल यादव
- सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव
- एसपीके राज्यसभा सांसद जया बच्चन
- सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
- सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव
- सांसद राजीव राय
- सांसद पुष्पेंद्र सरोज
- सांसद इकरा हसन
- केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान
- बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला
वही रिंकू सिंह की और से भी कई क्रिकेटर मौजूद रहे
- पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार
- अनुभव स्पिनर पीयूष चावला
- यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल
करीब 300 से अधिक खास मेहमानों की मौजूदगी में इस समारोह का भव्य आयोजन किया गया था।
राजनीति और क्रिकेट का मेल
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की जोड़ी ना केवल व्यक्तिगत रूप से अनोखी है,बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी यह मिलन एक महत्वपूर्ण संदेश देता है।
जहां रिंकू सिंह ने खेल के मैदान में देश का नाम रोशन किया है वही प्रिया सरोज ने संसद में युवा और महिला नेतृत्व की नई मिसाल कायम की है इन दोनों के जीवन के पृष्ठभूमि बिल्कुल अलग रही है।
एक क्रिकेटर जो झोपड़ी से निकलकर मैदान पर चमकता सितारा बना और दूसरी एक राजनीतिक परिवार से निकलकर सुप्रीम कोर्ट की वकील और संसद तक पहुंची।
लेकिन दोनों की मेहनत समर्पण और आत्मविश्वास ने वहां पहुंचा है जहां आज देश के हर युवाओं का सपना होता है।
मुलाकात और प्यार की शुरुआत
रिंकू और प्रिया की मुलाकात 2023 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी प्रिया की एक सहेली के पिता जो खुद क्रिकेटर रहे हैं,ने दोनों को मिलवाया यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और प्यार में दोनों अपने रिश्तों को परिवार की सहमति के साथ आगे बढ़ाया।
जनवरी 2025 में दोनों परिवारों ने अलीगढ़ में रिंकू के घर पर मुलाकात की और शगुन हुआ, उपहार के आदान-प्रदान के साथ ही रिश्ते को पक्का किया।
प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने बताया कि रिंकू सिंह और प्रिया एक दूसरे को एक साल से ज्यादा समय से जानते हैं और दोनों का यह रिश्ता आपसी सम्मान और प्यार की एक मिसाल है।
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह को जौनपुर पत्रिका की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।
0 Comments