Breaking news

3/recent/ticker-posts

CM Kanyadan Scheme 2025: इस स्कीम से मिलेगी शादी में मदद जानिए कैसे

CM Kanyadan Scheme 2025: देश के विभिन्न राज्यों में बेटियों की शादी को लेकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सामने जो सबसे बड़ी चुनौती खड़ी होती है।वह है शादी का भारी खर्च। 

इस बोझ को कम करने और बेटियों को सम्मानजनक शादी का अधिकार देने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की शुरुआत की है। 

यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है बल्कि समाज में बाल विवाह को रोकने और बेटियों को शिक्षा व आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने का भी कार्य कर रही है। 

योजना का उद्देश्य क्या है:

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना केवल आर्थिक सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं रह गई है।बल्कि इसके कई सामाजिक और सामुदायिक उद्देश्य भी साथ में जुड़े हुए हैं। इसीलिए सरकार इस योजना को बहुत ज्यादा प्रमोट कर रही है:
  • गरीब परिवारों की बेटियों को शादी में आर्थिक मदद 
  • बाल विवाह की रोकथाम 
  • बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना
  • समाज में बेटियों के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण विकसित करना 
  • सामाजिक समानता को बढ़ावा देना इत्यादि
इस योजना के तहत कुल कितना पैसा मिलता है

राज्य के आधार पर यह राशि भिन्न-भिन्न हो सकती है। लेकिन सामान्य रूप से 21000 से लेकर 51000 तक की राशि दी जाती है।
इस मामले में कुछ विशेष वर्गों के लिए यह राशि कम ज्यादा हो सकती उदाहरण के तौर पर:
  • सामान्य वर्ग को दसवीं पास 21000 स्नातक 31000 कल सहायता 41000 तक है।
  • वही इस मामले में एससी एसटी संख्या को 31000 10वीं पास 41000 स्नातक पास कल सहायता राशि 51000 तक जाती है।
कौन-कौन कर सकता है आवेदन

इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ मापदंड निर्धारित किए गए हैं। जिन्हें पूर्ण पूरा करना अनिवार्य है।जिसमें लड़की की आयु शादी के समय न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। अस्थाई निवासी,लाभार्थी परिवार उसी राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए जिसमें योजना लागू है। 

परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए कुछ राज्यों में यह सीमा 50000 तक हो सकती है बीपीएल कार्ड धारक एससी एसटी ओबीसी अल्पसंख्यक और विधवा महिलाएं प्राथमिकता में आती हैं।

आवेदन की समय सीमा क्या है

इसमें आवेदन की समय सीमा विवाह के 12 महीने पहले या बाद में आवेदन किया जा सकता है।यानी की शादी विवाह हो चुका है तब भी 1 वर्ष के भीतर आप योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होते हैं
इसमें सबसे मुख्य है:
  • आधार कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • बीपीएल कार्ड (यदि है तो)
  • बैंक खाता नंबर 
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र 10वीं या स्नातक 
  • विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र यदि विवाह हो चुका है तो 
  • विधवा होने का प्रमाण (यदि लागू हो तो)

आवेदन की प्रक्रिया

सबसे पहले आपको राज्य की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं जन आधार गूगल अकाउंट से रजिस्ट्रेशन करें लोगिन करने के बाद सिटीजंस सर्विस Tab में जाएं उसके बाद सोशल जस्टिस और एंपावरमेंट विभाग को चुने उसके बाद न्यू एप्लीकेशन पर क्लिक करें और कन्यादान स्कीम चुने आवश्यक जानकारी भरने के बाद ओके Tab पर क्लिक करें।

क्या है मुख्यमंत्री कन्यादान योजना

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना भारत के विभिन्न राज्यों जैसे मध्य प्रदेश,राजस्थान छत्तीसगढ़ बिहार और उत्तर प्रदेश में चल रही एक सामाजिक सुरक्षा योजना है।

इस योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की बेटियों की शादी के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह सहायता नगद राशि के रूप में सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना का उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार अपनी बेटियों की शादी सम्मान पूर्वक कर सके और उन्हें दहेज के बोझ या कर्ज की आवश्यकता ना पड़े इसके अलावा यह योजना बालिकाओं को सही उम्र में शादी करने शिक्षा जारी रखने और आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रेरित करती है। 

योजना से जुड़ी सावधानियां

सभी दस्तावेज सही और स्पष्ट होने चाहिए कोई भी गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि विवाह के 12 महीने पहले या बाद तक ही मान्य है।

योजना से क्या लाभ मिलेगा
इस योजना से जो सबसे मुख्य लाभ है वह है:
  • बेटियों को समाज में सम्मान और सुरक्षा का एहसास 
  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत 
  • बाल विवाह और दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों पर नियंत्रण 
  • उच्च शिक्षा को बढ़ावा 
  • आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम

Post a Comment

0 Comments