Breaking news

3/recent/ticker-posts

Sonam Raghuwanshi News: पत्नी गिरफ्तार किये,चौंकाने वाले खुलासे


Sonam Raghuwanshi Case:जैसे आप सभी जानते है,की जब से राजा रघुवंशी का मर्डर हुआ है।तब से उसकी पत्नी सोनम की तलाश की जा रही थी।

अब उसने खुद ही उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

इस पूरे साजिश में तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स आकाश,विशाल और आनंद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

मध्य प्रदेश के इंदौर से शुरू हुई एक प्रेम कहानी जो हनीमून के लिए मेघालय के खूबसूरत वाडियो में पहुंची। वहां एक भयावह हत्याकांड में बदल गई।

इस मामले ने न केवल इंदौर बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। 

राजा रघुवंशी एक स्थानी ट्रांसपोर्ट कारोबारी और उनकी नव विवाहित पत्नी सोनम रघुवंशी की कहानी जो प्रेम और विश्वास के साथ शुरू हुई थी।साजिश धोखे और हत्या की एक काली सच्चाई में बदल गई।

पुलिस ने जब तीनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन लोगों ने बताया कि सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी।  दोनों के बीच पहले से अफेयर था।

वहीं आरोपियों से पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ है,कि राज साजिश को अंजाम देने के लिए खुद शिलांग नहीं आया वह सिर्फ फोन के जरिए ही पूरा प्लान मॉनिटर कर रहा था।और लगातार सोनम से भी कांटेक्ट में था और उसकी लोकेशन ले रहा था।

उसी के कहने पर शिलांग में पहले से मौजूद यह किलर्स सोनम से मिले इसके बाद सभी चेरा पूंजी पहुंचे वहां पर सोनम राजा रघुवंशी को एक सुनसान रास्ते पर ले गई।

वहीं पर मौजूद राज कुशवाहा के तीनों कांट्रैक्ट किलर ने राजा रघुवंशी की हत्या करके शव को खाई में फेंक दिया।

इस पूरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद चारों जिसमें सोनम आकाश विशाल और आनंद शिलांग लौटे।फिर वहां से सीधे गुवाहाटी चले गए वहीं गुवाहाटी में सभी ने एक दिन का रुकने का प्लान किया और फिर वहां से अलग-अलग बस पकड़ कर चले गए।

इसी बीच मेघालय पुलिस ने कहा कि हमको पहले से ही सोनम के जिंदा होने और इस पूरे हत्याकांड में के शामिल होने की आशंका पहले से ही थी।

हनीमून से हत्या का सफर

11 मेई 2025 को इंदौर में राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी हुई यह एक अरेंज्ड मैरिज थी और दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था।

शादी के बाद यह जोड़ा 20 मेई को अपने हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग पहुंचे।

मेघालय की खूबसूरत वादियां और शहर चेरापूंजी का रमणीय दृश्य नव विवाहित जोड़े के लिए एक रोमांटिक शुरुआत का वादा कर रहे थे।

लेकिन 23 म़ई को यह जोड़ा अचानक लापता हो गया उनकी किराए की स्कूटी सोहर के पास हिल्स में लावारिस पाई गई और पास की पहाड़ियों में उनके दो बैग मिले।इस घटना ने दोनों परिवारों को चिंता में डाल दिया।

तकनीक निगरानी और कॉल डिटेल्स का खुलासा

पुलिस ने इस मामले की जांच को गहराई से शुरू किया तकनीकी निगरानी और सोनम की कॉल डिटेल्स की जांच से कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। 

जांच में पता चला कि सोनम लगातार एक व्यक्ति राज कुशवाहा के संपर्क में थी राज कुशवाहा जो सोनम के पिता देवी सिंह की फैक्ट्री में काम करता था।इस हत्याकांड का कथित मास्टरमाइंड निकला।

पुलिस के अनुसार राज ने कभी शिलांग की यात्रा नहीं की लेकिन वह फोन के जरिए इस पूरी साजिश को अंजाम दे रहा था।

कार्ड डिटेल्स से यह भी पता चला कि सोनम और राज के बीच पुराना रिश्ता था। इसे पुलिस ने एक अफेयर के रूप में देखा।

माना जा रहा है कि सोनम जहां-जहां जा रही थी वहां वहां की लाइव लोकेशन और डिटेल्स उन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स और राज कुशवाहा को भेज रही थी।

सुपारी किलर की गिरफ्तारी

मेघालय पुलिस ने इस मामले में चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके नाम इस प्रकार हैं:
  • आकाश राजपूत (19 वर्ष ललितपुर उत्तर प्रदेश)
  • विशाल सिंह चौहान (22 वर्ष इंदौर मध्य प्रदेश) 
  • राज सिंह कुशवाहा (21 वर्ष इंदौर मध्य प्रदेश)
  • आनंद कर्मी (23 वर्ष सतना मध्य प्रदेश)
इनमें से तीन लोग मध्य प्रदेश से और एक उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए गए। सूत्रों  के अनुसार इन लोगों को सोनम ने राजा की हत्या के लिए सुपारी दी थी। एक अन्य आरोपी आनंद पटेल को मध्य प्रदेश के सागर जिले से गिरफ्तार किया गया। इन सभी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्हें सोनम ने हत्या के लिए उकसाया था।

अल्बर्ट की गवाही और अन्य सुराग

इस मामले में एक स्थानीय गाइड अल्बर्ट का बयान भी महत्वपूर्ण रहा। अल्बर्ट ने बताया कि 22 मई को उसने राजा और सोनम को ट्रैकिंग सर्विस की पेशकश की थी।लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दी। उनका कहना था कि उन्होंने पहले से ही किसी अन्य गाइड को हायर कर लिया था।पुलिस को शक है कि यह अन्य गाइड वास्तव में सुपारी किलर हो सकते हैं। जिन्हें सोनम ने पहले से संपर्क किया था।

सोनम की गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार में कोई भी मीडिया के सामने नहीं आ रहा है और सब लोग भागे-भागे फिर रहे हैं।



Post a Comment

0 Comments