जो की उनको पूरी सैलरी 10.40 करोड रुपए पूरे 1 साल में मिली है। यह सैलरी इनके दो कंपनियां अदानी एंटरप्राइजेज और अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक्स जोन से आई है।
आज हम आपको इस लेख में बताएंगे की गौतम अडानी को जो सैलरी मिलती है वह कौन-कौन कंपनियों से और कितना कितना मिलता है। और इसकी तुलना भी करेंगे।
वैश्विक उद्यमियों और दुनिया मे कुछ सबसे अधिक सैलरी पाने वाले व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी देंगे।
साथ ही हम भारत और विश्व के सबसे ज्यादा धनवान व्यक्तियों की संपत्ति और उनके वेतन की तुलना भी इस लेख में करेंगे सबसे पहले जानते हैं गौतम अडानी की सैलरी के बारे में।
गौतम अडानी की कुल सैलरी इस साल 2024 और 25 वित्तीय वर्ष में
जैसा कि आप सभी को मालूम है कि वित्त वर्ष 2024 और 25 में गौतम अडानी को उनकी दो प्रमुख कंपनियां से जो सैलरी मिली और जो भत्ते भी मिले वह पूरा मिलाकर 10.41 करोड रुपए हुए इसका ब्यौरा इस प्रकार है:
अदानी एंटरप्राइजेज: अब हम आपको बताते हैं कि इस कंपनी से गौतम अडानी को कुल 2.26 करोड रुपए की सैलरी और 28 लख रुपए भत्ते मिले हैं।जो कुल 2.54 करोड रुपए बनते हैं।
यह राशि उनकी प्रमुख कंपनी से प्राप्त होने वाला हिस्सा है। जो अदानी ग्रुप की होल्डिंग कंपनी के रूप में अपना कार्य करती है।
अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनामिक जोन: यह जो कंपनी है इस कंपनी से अदानी को 1.8 करोड रुपए की सैलरी और 6.07 करोड रुपए का कमीशन प्राप्त हुआ। जो कि कुल 7.87 करोड रुपए बनता है।
कमीशन का हिस्सा उनकी सैलरी का एक बड़ा हिस्सा है, जो कंपनी के प्रदर्शन और मुनाफे से जुड़ा हुआ मुद्दा है।इससे ही गौतम अडानी बहुत पैसा कमाते हैं।
पिछले साल के वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में,तब गौतम अडानी को 9.26 करोड रुपए की सैलरी मिली थी।
इस बार उनकी सैलरी में लगभग 12% की वृद्धि दर्ज हुई है। यह वृद्धि उनके व्यवसाय की बढ़ती ताकत और उनके नेतृत्व में अदानी ग्रुप की सफलता को दर्शाता है।
अदानी ग्रुप ने हाल के वर्षों में बुनियादी ढांचे,ऊर्जा और बंदरगाह जैसे क्षेत्रों में तेजी से विस्तार किया है।
उनके इस फैसले ने उनकी संपत्ति और आय को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। और वह तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
अमीरी के मामले में किस नंबर पर है गौतम अडानी
इस समय गौतम अडानी की नेटवर्थ 5.75 लाख करोड रुपए जो कि लगभग 69 बिलियन डॉलर है।
जिसके साथ वह दुनिया के 24 वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा अदानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों से आता है। जो विभिन्न क्षेत्रों जैसे ऊर्जा बुनियादी ढांचा रसद और रक्षा के क्षेत्र में सक्रिय है।
अदानी ग्रुप भारत में बुनियादी ढांचे के विकास में एक प्रमुख खिलाड़ी बनकर उभरा है।जिस पर लोगों को विश्वास है।और उनकी कंपनियां हाल के वर्षों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स को हासिल किया है। जैसे की मुद्रा पोर्ट और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं।
मुकेश अंबानी नहीं लेते हैं कोई सैलरी जानिए क्यों
आज हम बताते हैं कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने पिछले 4 वर्षों से कोई सैलरी नहीं ले रहें है।
उन्होंने कोविद-19 महामारी के दौरान यानी वित्त वर्ष 2020-21 से अपनी सैलरी लेना बंद कर दिया था।
यह उनका व्यक्तिगत निर्णय था जिसमें किसी ने कोई भी सवाल नहीं उठाया यह निर्णय उन्होंने कंपनी के कर्मचारीयों और शेयरधारकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी और सामाजिक संवेदना को दर्शाने के लिए लिया था।
उसके बाद उन्होंने कोरोना काल खत्म होने के बाद भी सैलरी लेना स्टार्ट नहीं किया और आज वित्त वर्ष 2025-26 में भी वह सैलरी नहीं ले रहे हैं।
मुकेश अंबानी की आय का मुख्य स्रोत उनकी कंपनीयों के शेयरों से प्राप्त होने वाला लाभांश है।
जो उनकी विशाल संपत्ति का आधार है।रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी है।
जिसका मार्केट cap 20 लाख करोड रुपए से भी बहुत ज्यादा है। मुकेश अंबानी का यह कदम न केवल उनकी रणनीति को दर्शाता है बल्कि यह भी दिखता है कि वह अपनी संपत्ति को सैलरी बढ़ाने के लिए नहीं कर रहे हैं।
जबकि संपत्ति का बड़ा हिस्सा रिलायंस के शेयरों और कंपनियों के विभिन्न क्षेत्रों जैसे तेल रसायन टेलीकॉम और रिटेल से आता है।
अब हम आपको बताते हैं कि पूरे दुनिया भर में सबसे ज्यादा सैलरी किसकी है
इस समय पूरी दुनिया में जो सैलरी सबसे ज्यादा ले रहा है उसका नाम जगदीप सिंह है।जो कि भारतीय मूल के रहने वाले हैं जो क्वांटम स्केप के फाउंडर और सीईओ हैं।
दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले कर्मचारी हैं। मनीकन्ट्रोल के अनुसार जगदीश सिंह को 17.500 करोड रुपए जो की डॉलर में लगभग 2.3 बिलियन डॉलर का वार्षिक पैकेज होता है।
इसी के साथ ही जगदीप सिंह दुनिया में सबसे ज्यादा पगार लेने वाले इंसान हैं। क्वांटम स्केप एक बैटरी टेक्नोलॉजी कंपनी है। जो इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अगली पीढ़ी की सॉलिड स्टेट बैटरी विकसित करने पर काम कर रही है।
जगदीप सिंह की भारी भरकम सैलरी का कारण कंपनी के शेयरों का मूल्यांकन और उनके नेतृत्व में कंपनी की जोरदार वृद्धि है। इसीलिए उनकी सैलरी इतनी ज्यादा है।
उनकी सैलरी में स्टॉक ऑप्शंस और अन्य प्रोत्साहन शामिल है। जो टेक्नोलॉजी क्षेत्र में शीर्ष अधिकारियों के लिए आम बात होती है।वह सब सुविधा जगदीप सिंह को मिल रही हैं।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की कितनी है पगार
पूरी दुनिया में गूगल के नाम से फेमस कंपनी गूगल सर्च इंजन के सीईओ सुंदर पिचाई ने 2024 में 10.73 बिलियन डॉलर लगभग भारतीय रुपए में 91.42 करोड रुपए की सैलरी ली थी।
यह उनकी 2022-23 की सैलरी 8.8 बिलियन डॉलर या कहे तो 74.98 करोड रुपए से 22% अधिक है सुंदर पिचाई की सैलरी में उनकी बेस सैलरी बोनस और स्टॉक अवार्ड शामिल है।
गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट दुनिया की सबसे मूल्यवान टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक हैश और सुंदर पिचाई का नेतृत्व गूगल की खोज क्लाउड कंप्यूटिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों में उनकी सफलता का आधार रही है। और इसी वजह से उनको इतनी मोटी रकम कंपनी पे करती है।
0 Comments