Crocin Tablet : दर्द और बुखार से राहत का एक भरोसेमंद उपाय


Crocin tablet 10s एक विश्वसनीय और प्रभावी दवा है। जो दर्द और बुखार से राहत प्रदान करने के लिए जानी जाती है। यह एक संयोजन दवा है जो एनाल्जेसिक और ज्वर नाशक गुणों से युक्त है और इसका उपयोग मुख्य रूप से हल्के से मध्य दर्द के इलाज के लिए किया जाता है।

इसमें सर दर्द, माइग्रेन, पीठ दर्द, मांसपेशियों में दर्द, दांत दर्द, मासिक धर्म का दर्द और आमवती दर्द शामिल है। इसके अलावा यह सर्दी इन्फ्लूएंजा और गले में खराश जैसे लक्षणों से राहत प्रदान करने के साथ-साथ बुखार को कम करने में भी मदद करता है।

इस लेख में हम क्रोसिन टैबलेट 10 इसके उपयोग लाभ सावधानियां और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे ताकि आपको यह समझना में आसानी हो सके और अपने स्वास्थ्य के लिए सही निर्णय ले सके।

Crocin Tablet क्या है?

Crocin Tablet 10s एक संयोजन दवा है। जिसमें दो मुख्य सक्रिय घटक होते हैं। Paracetamol और Caffeine,  Paracetamol एक एनाल्जेसिक और ज्वर नाशक दवा है जो दर्द को कम करने और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है।

वही Caffeine दूसरी ओर Paracetamol के अवशोषण को बढ़ाकर इसकी प्रभावशीलता को और बेहतर बनाता है। जिससे दर्द से राहत लंबे समय तक बनी रहती है। यह दवा भारत में व्यापक रूप से उपयोग की जाती है और इसे सिर दर्द और बुखार जैसे सामान्य लक्षणों के लिए एक भरोसेमंद उपाय माना जाता है।

क्रोसिन टैबलेट  को 1934 से saridon  ब्रांड के तहत विश्वसनीय के साथ जोड़ा गया है। यह न केवल प्रभावि है, बल्कि इसे ले जाना और भंडारण करना भी आसान है। जिससे यह हर घर के प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स का एक अभिन्न हिस्सा बन गया है।

Crocin Tablet के उपयोग क्या है?

Crocin Tablet का उपयोग विभिन्न प्रकार के दर्द और बुखार से संबंधित स्थितियों के इलाज के लिए किया जाता है इसके कुछ प्रमुख उपयोग कुछ इस प्रकार हैं:

सर दर्द (Headache) : क्रोसिन टैबलेट सर दर्द विशेष रूप से तनाव और हल्के माइग्रेन के दर्द को कम करने में बहुत ज्यादा प्रभावि है।

माइग्रेन (Migraine) : यह माइग्रेन के कारण होने वाले मध्यम दर्द को कम करने में मदद करता है। विशेषकर जब इसे शुरूआती लक्षणों के दौरान लिया जाता है।

मांसपेशियों में दर्द (Muscle Pain) : मांसपेशियों में खिंचाव मोच या थकान के कारण होने वाले दर्द से राहत प्रदान करता है।

पीठ दर्द (Back Pain) : हल्के से या मध्यम पीठ दर्द,  विशेष रूप से तनाव या गलत पोश्चर के कारण होने वाले दर्द में उपयोगी है। 

दांत दर्द (Toothache) : दांतों में दर्द या मसूड़ो की सूजन से होने वाली तकलीफ को कम करता है।

मासिक धर्म का दर्द (Menstrual Pain) : मासिक धर्म के दौरान होने वाले पेट और कमर के दर्द को कम करने में प्रभावी है।

बुखार (Fever) : सर्दी Flu या अन्य वायरस बैक्टीरिया संक्रमण के कारण होने वाले बुखार को कम करने में मदद करता है।

 सर्दी और फ्लू के लक्षण (Cold And Flu Symptoms) : गले में खराश सर्दी शरीर में दर्द और बुखार जैसे लक्षणों से राहत प्रदान करता है।

 आमवाती दर्द (Rheumatic Pain) : जोड़ो और मांसपेशियों में होने वाले आमवाती दर्द को कम करने में सहायक है।

Crocin Tablet के लाभ ?

Crocin tablet के मुख्य लाभ जो है वह तेजी से राहत प्रदान करना है।  क्रोसिन में मौजूद पेरासिटामोल और Caffeine का संयोजन दर्द और बुखार को जल्दी कम करता है जिससे रोगी को तुरंत राहत मिलती है।

सावधानियां और चेतावनियां

क्रोसिन टैबलेट का उपयोग करते समय निम्नलिखित सावधानियां जरूर बरतें:

चिकित्सक की सलाह यदि आप गर्भवती हैं, स्तनपान करा रही हैं या कोई अन्य दवा ले रही हैं, तो क्रोसिन लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

अधिक खुराक लेने से बचें: पेरासिटामोल की अधिक मात्रा लेने से लीवर को गंभीर नुकसान हो सकता है,शराब से परहेज क्रोसिन लेते समय शराब का सेवन न करें क्योंकि इससे लीवर पर दबाव पड़ सकता है,एलर्जी की जांच: यदि आपको पेरासिटामोल Caffeine या अन्य दावों से एलर्जी है तो इसका उपयोग न करें। 

देश के मशहूर शिक्षक खान सर की गुपचुप शादी: पढ़ाते-पढ़ाते छात्रों को दी जानकारी, बताया क्यों रखा विवाह गुप्त?


Khan sir marriage news:भारत के सबसे लोकप्रिय और चर्चित शिक्षकों में से एक, खान सर ने हाल ही में अपने छात्रों को एक बड़ी निजी जानकारी दी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। खान सर ने पढ़ाई के दौरान यह बताया कि उनकी शादी हो चुकी है, और यह विवाह इस महीने की शुरुआत में ही संपन्न हुआ है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह थी कि यह शादी बेहद गुप्त तरीके से हुई और इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी।

खान सर, जिनका असली नाम आम तौर पर वे सार्वजनिक रूप से उजागर नहीं करते, अपने अंदाज़, भाषा, व्याख्या की शैली और राष्ट्रभक्ति की भावना के लिए युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। वे न केवल पढ़ाते हैं, बल्कि देश-विदेश के मुद्दों पर भी छात्रों को जागरूक करते हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में देखे जाते हैं और देशभर के विद्यार्थी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।

पढ़ाते समय दी जानकारी

छात्रों के साथ अपनी कक्षा में बातचीत करते समय जब एक छात्र ने शादी को लेकर चुटकी ली, तो खान सर ने मुस्कराते हुए कहा, "हमारी तो इस महीने की शुरुआत में ही शादी हो गई है, लेकिन हमने बताया नहीं।" इस घोषणा के बाद पूरे क्लासरूम में कुछ पलों के लिए सन्नाटा छा गया, और फिर तालियों और हँसी के साथ माहौल हल्का हो गया।

कई छात्रों और श्रोताओं को पहले लगा कि यह भी खान सर के व्यंग्यात्मक अंदाज़ का हिस्सा है, लेकिन जब उन्होंने गंभीरता से इसका ज़िक्र करना जारी रखा तो सबको यकीन हो गया कि यह बात सच है।

शादी को गुप्त क्यों रखा गया?

जब छात्रों ने यह सवाल किया कि शादी की बात उन्होंने छुपाकर क्यों रखी, तो खान सर ने बेहद संवेदनशीलता के साथ इसका उत्तर दिया। उन्होंने कहा, "हमने शादी इस लिए गुप्त रखी क्योंकि उस समय देश में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए थे। ऐसी स्थिति में व्यक्तिगत उत्सवों की घोषणा करना मुझे सही नहीं लगा। देश पहले है।"

उनकी यह बात सुनकर कई छात्रों की आंखें नम हो गईं। यह जवाब एक बार फिर उनके राष्ट्रभक्ति के जज्बे को उजागर करता है, जिसके लिए वे जाने जाते हैं।

सोशल मीडिया पर मची हलचल

जैसे ही यह खबर बाहर आई, सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यह खबर आग की तरह फैल गई। उनके प्रशंसक उन्हें बधाइयाँ देने लगे। "खान सर" ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे, और हज़ारों की संख्या में लोग उनकी पोस्ट और पुराने वीडियो शेयर करते हुए शादी की बधाई देने लगे।

कई छात्रों ने लिखा कि "खान सर ने फिर साबित कर दिया कि वे सिर्फ एक शिक्षक नहीं, बल्कि एक सच्चे देशभक्त हैं।"

निजी जीवन को लेकर हमेशा रहते हैं संकोच में

खान सर अपने निजी जीवन के बारे में अधिक बात नहीं करते। उन्होंने कई बार यह कहा है कि उनका जीवन आम लोगों की तरह है और वे नहीं चाहते कि उनकी निजी जिंदगी का प्रचार हो। वे मानते हैं कि शिक्षक का मुख्य कार्य समाज को दिशा देना होता है, न कि व्यक्तिगत चीज़ों से ध्यान भटकाना।

इसलिए जब उन्होंने अचानक शादी की जानकारी दी, तो यह उनके अनुयायियों के लिए एक बड़ा आश्चर्य रहा।

खान सर: एक परिचय

खान सर की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके यूट्यूब चैनल "Khan GS Research Centre" के करोड़ों सब्सक्राइबर हैं। वे शिक्षा को आसान और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। इतिहास, भूगोल, विज्ञान, करंट अफेयर्स जैसे जटिल विषयों को भी वे ऐसे अंदाज़ में पढ़ाते हैं कि विद्यार्थी उसे भूल नहीं पाते।

वे कई बार देश के संवेदनशील मुद्दों पर भी बोलते आए हैं — चाहे वो किसान आंदोलन हो, नागरिकता संशोधन कानून या फिर कोरोना काल में सरकार की नीतियाँ। वे हर बार तथ्यों के साथ तर्क करते हैं और युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

छात्रों से खास रिश्ता

खान सर का छात्रों से एक खास रिश्ता है। वे अपने छात्रों को 'बच्चा लोग' कहकर पुकारते हैं, और यह संबोधन अब उनका एक ट्रेडमार्क बन चुका है। उनके वीडियो में आम भाषा, हास्य, व्यंग्य और शिक्षा का अनोखा मेल देखने को मिलता है।

छात्र उन्हें सिर्फ शिक्षक नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक और दोस्त की तरह मानते हैं। उनके जीवन की यह नई शुरुआत भी छात्रों ने उसी प्यार और आत्मीयता से स्वीकार की है।

खान सर की शादी की यह खबर उनके प्रशंसकों के लिए एक सुखद आश्चर्य रही, लेकिन इससे उनकी पढ़ाने की शैली या उनकी लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा है। वे अब भी अपनी कक्षाओं में उतनी ही ऊर्जा और लगन से पढ़ाते हैं, और देश-दुनिया के महत्वपूर्ण विषयों पर छात्रों को जागरूक करने का काम जारी रखते हैं। उनका यह नया अध्याय न केवल उनके निजी जीवन में खुशी लेकर आया है, बल्कि उनके फॉलोअर्स के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत बन गया है कि जीवन में संतुलन बनाए रखना कितना जरूरी है।

इसके अलावा, खान सर ने यह भी कहा है कि वे अपने निजी जीवन को सार्वजनिक करने के मामले में सतर्क रहेंगे, ताकि उनका मुख्य ध्यान शिक्षा और छात्रों की उन्नति पर बना रहे। उन्होंने अपने छात्रों से आग्रह किया है कि वे पढ़ाई पर फोकस करें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करें। उनकी यह विनम्रता और समर्पण ही उन्हें अलग बनाता है, और इसी वजह से वे युवाओं के दिलों में एक खास जगह बनाते हैं।


निष्कर्ष
खान सर की यह शादी भले ही गुपचुप तरीके से हुई हो, लेकिन जिस ईमानदारी और देशभक्ति के जज्बे के साथ उन्होंने इसका कारण बताया, वह लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है। शिक्षा जगत में ऐसे शिक्षक कम ही मिलते हैं जो न केवल ज्ञान देते हैं, बल्कि जीवन के मूल्यों की भी शिक्षा देते हैं। देश उन्हें आज एक शिक्षक से कहीं अधिक, एक जिम्मेदार नागरिक और आदर्श पुरुष के रूप में देखता है।

T. Raja Singh Resign: तेलंगाना में बीजेपी को बड़ा झटका विधायक टी राजा सिंह ने दिया इस्तीफा

T. Raja Singh Resign: इस समय हैदराबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। की तेलंगाना बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह ने सोमवार को पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह फैसला तेलंगाना में नए राज्य अध्यक्ष की नियुक्ति की खबरों के बाद लिया जिसे उन्होंने आश्चर्यजनक और निराशाजनक करार दिया है।बीजेपी के इस फैसले से टी राजा सिंह नाराज बताए जा रहे हैं।

इस्तीफा का मुख्य कारण क्या है

टी राजा सिंह ने जी किशन रेड्डी को लिखे अपने पत्र में कहा है। कि मीडिया में आई खबरों, जिसमे रामचंद्र राव को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा थी। उन्होंने इसे अस्वीकार्य बताया उन्होंने इसे स्वयं और लाखों कार्यकर्ताओं के लिए झटका और धोखा करार दिया है इसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को गुमराह किया यह चयन पार्टी के हितों के खिलाफ जाकर भविष्य में संगठन को कमजोर कर सकता है। खासकर जब बीजेपी पहली बार तेलंगाना में सरकार बनाने की प्रबल संभावना देख रही थी।

टी राजा सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर त्यागपत्र की काफी साझा करते हुए लिखा बहुतों की चुप्पी को सहमति नहीं समझना चाहिए। मैं उन अनगिनत कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के लिए बोल रहा हूं जो आज निराशा महसूस कर रहे हैं जय श्री राम।

नेतृत्व विवाद और बीजेपी की रणनीति

टी राजा सिंह ने हाल ही में एक वीडियो संदेश में भाजपा नेतृत्व से खुद को तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग की थी।  उन्होंने दावा किया था कि पार्टी कार्यकर्ता उन्हें इस पद पर देखना चाहते हैं। राजा सिंह ने गौर रच्छा और हिंदुत्व को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित बिग बनाने की योजना भी प्रस्तुत की थी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा हाई कमान ने रामचंद्र राव को अध्यक्ष पद के लिए चुना जिससे राजा सिंह और उनके समर्थकों में असंतोष फैल गया।

टी राजा सिंह का राजनीतिक सफर

गोसामहल से तीन बार के विधायक टी राजा सिंह तेलंगाना में बीजेपी के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। वह 2014,2018 और 2023 में बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज कर चुके हैं। उनके तीखे बयानों और हिंदुत्व के प्रति उनकी मुखरता ने उन्हें एक तरफ लोकप्रियता दिलाई तो दूसरी तरफ कई विवादों में भी घेरा 2022 में पैगंबर मोहम्मद पर उनकी कथित टिप्पणी के बाद उन्हें पार्टी से निलंबित किया गया था। लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले उनका निलंबन रद्द कर दिया गया था। 

बीजेपी के लिए चुनौती क्या है

टी राजा सिंह का इस्तीफा तेलंगाना में बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। खासकर तब जब पार्टी राज्य में अपनी पहली सरकार बनाने की दिशा में काम कर रही थी। उनके समर्थकों का मानना है कि यह फैसला पार्टी के हिंदुत्व वादी आधार को कमजोर कर सकता है। राजा सिंह ने अपने बयान में स्पष्ट किया है। कि वह भाजपा छोड़ने के बावजूद हिंदुत्व और गोशामहल की जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। अब आगे देखने वाली बातें यह है कि बीजेपी क्या उन्हें मानती है। या टी राजा सिंह अपना आगे का रास्ता चुनने के लिए आजाद है।

आगे क्या हो सकता है

राजा सिंह ने विधायकी से इस्तीफा नहीं दिया है। जिसके चलते वह निर्दलीय विधायक के तौर पर अपनी भूमिका निभा सकते हैं। उनके इस कदम से तेलंगाना की राजनीति में नई हलचल की संभावना है। बीजेपी हाई कम।न अब इस संकट को कैसे संभालती है यह देखने वाली बात होगी।

हिंदुत्व का अडिग समर्थन

भले ही वह पार्टी में नहीं है,राजा सिंह ने स्पष्ट किया कि वह हिंदुत्व और गोशामहल के लोगों की सेवा से पीछे नहीं हटेंगे उन्होंने कहा कि अब उनकी आवाज पहले से भी तेज होगी।

भविष्य की संभावनाएं

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि टी राजा सिंह का यह कदम तेलंगाना में बीजेपी की आंतरिक कलह को और उजागर कर सकता है। कुछ का कहना है कि राजा सिंह अपनी नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने की योजना बना रहे हैं। जिसमें वह हिंदुत्ववादी एजेंट को और मजबूती से आगे बढ़ा सकते हैं। उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में अभियान शुरू कर दिया है। जिसमें वह तेलंगाना की जनता का सच्चा प्रतिनिधि बता रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि राजा सिंह का अगला कदम क्या होगा और बीजेपी इस स्थिति से कैसे निपटती है।

Mansoon Updates: अबकी बार मानसून ने तोड़ा रिकॉर्ड देशभर में समय से पहले पहुंचा बारिश का दौर


Mansoon Updates: इस साल पूरे भारतवर्ष में मानसून ने समय से पहले ही अपना जलवा दिखा दिया है। केरल में 24 मई को मानसून ने दस्तक देकर फिर तेजी से पूरे देश में फैल गया और 29 जून तक पूरे भारत को अपनी चपेट में ले लिया जो की 8 जुलाई की औसत तिथि से 9 दिन पहले हो गया है। यह 2020 के बाद से सबसे तेज विस्तार माना जा रहा है। 

दिल्ली में इस बार मानसून का आगमन भी 29 जून को हो गया हालांकि इसकी घोषणा 2 दिन की देरी से हुई। वहीं दिल्ली एनसीआर में मानसून की वजह से भारी बारिश ने उमश भरी गर्मी से राहत दी तापमान में 10-12 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।


हालांकि कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण जल जमाव की समस्या ने लोगों को परेशान भी किया है। IMD ने अपने बयान में बताया कि मानसून आज राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पूरी दिल्ली में आगे बढ़ गया है। अगले 7 दिनों में उत्तर, पश्चिम, मध्य पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी:

IMD के अनुसार 29 और 30 जून को झारखंड के कुछ इलाकों में और 29 जून को ओडिशा में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा लद्दाख हिमाचल प्रदेश पूर्वोत्तर बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं पंजाब, हरियाणा केरल और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की जा सकती है।

केरल में समय से पहले मानसून की एंट्री:

इस साल मानसून ने केरल में 24 में को ही दस्तक दे दी थी। जो की सामान्य तिथि 1 जून से पहले ही हो गई अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मजबूत निम्न दबाव प्रणालियों के कारण मानसून ने तेजी से प्रगति की और 29 मैं तक मुंबई मध्य महाराष्ट्र और पूरे पूर्वोत्तर को कवर कर लिया।

दिल्ली में बारिश से राहत और चुनौतियां:

दिल्ली में मानसून पहुंचने से शहर वासियों को गर्मी से राहत दी है। हालांकि जल जमाव के कारण कुछ इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना कर करना पड़ रहा है। आईएमडी ने अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। मानसून की प्रगति और इसके प्रभाव पर नजर रखने के लिए मौसम विभाग की ताजा जानकारी पर ध्यान देना जरूरी है। देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का यही हाल अगले कुछ हफ्तों तक जारी रह सकता है। 

जलवायु परिवर्तन और मानसून का बदलता पैटर्न:

हाल के वर्षों में जलवायु परिवर्तन के कारण मानसून के पैटर्न में बदलाव देखा गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अनियमित बारिश और अचानक भारी बारिश की घटनाएं जलवायु परिवर्तन का परिणाम हो सकती है। इस साल समय से पहले मानसून की दस्तक और कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश की भविष्यवाणी इस बदलाव का संकेत देती है। सरकार और स्थानीय प्रशासन को बढ़ा और जल जमाव जैसी आपदाओं से निपटने के लिए पहले से बेहतर योजना बनाने की जरूरत है।

मानसून की प्रगति और भविष्य की तैयारी:

IMD नई चेतावनी दी है कि अगले कुछ हफ्तों में मानसून की प्रगति और तेज हो सकती है। जिसके कारण देश के कई हिस्सों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। स्थानीय प्रशासन को जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की तैयारी करने की सलाह दी गई है। साथ ही किसानों को भी सलाह दी जा रही है। कि वह मानसून के इस दौर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए अपनी फसलों की बुवाई और अन्य गतिविधियों की योजना बनाएं और उस पर कम करें।

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव होगा:

समय से पहले मानसून की दस्तक से देश के कृषि क्षेत्र में उम्मीदें जगी हैं।खासकर धान ganna और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आ सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने खेतों की तैयारी शुरू कर दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बारिश का वितरण संतुलित रहा तो इस बार खाद्याउत्पादन में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी इसे मजबूती मिलेगी हालांकि बाढ़ की स्थिति में फसलों को नुकसान भी हो सकता है।इसलिए सरकार को एडवांस अलर्ट और राहत व्यवस्था को सक्रिय रखना होगा।

कोलकाता लॉ कॉलेज गैंग रेप,सुरक्षा गार्ड सहित कुल चार गिरफ्तार

West Bengal Rape Case:पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हाल ही में दक्षिण कोलकाता ला कालेज में 24 वर्षीय प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ कथित गैंगरेप की घटना ने शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। यह घटना पिछले साल अगस्त 2024 में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक 31 इयर्स जूनियर डॉक्टर के साथ में बलात्कार और हत्या की घटना के एक साल से भी कम समय में हुई है। जिसने पूरे राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन को जन्म दिया था।

मामले का विवरण इस प्रकार

घटना 25 जून 2025 को दक्षिण कोलकाता लॉ कॉलेज में एक 24 वर्षी छात्र के साथ कथित तौर पर गैंगरेप हुआ है।  छात्रा का आरोप है, कि तीन लोगों मुख्य अभियुक्त मनोजित मिश्रा जैब अहमद और परमीत मुखर्जी ने कॉलेज के गार्ड रूम में उसके साथ बलात्कार किया। कोलकाता पुलिस ने मुख्य अभियुक्त मनोजित, जैब अहमद और परमिट मुखर्जी को 26 जून को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 28 जून को 55 वर्षी सुरक्षा गार्ड पिनाकी बैनर्जी को भी गिरफ्तार किया गया।क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में वह घटनास्थल पर मौजूद था और उसने ना तो पीड़िता की मदद की और ना ही कॉलेज प्रबंधन को सूचित किया। 

मेडिकल जांच में छात्रा के गले और शरीर पर चोट के निशान और जबरन यौन हमले की पुष्टि हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अभियुक्तो ने पहले हमले को रिकॉर्ड किया और उस वीडियो को viral करने की धमकी भी दी।  पुलिस ने कालेज परिसर के सीसीटीवी फुटेज जप्त किए हैं। जिसमें सुरक्षा गार्ड को बाहर घूमते हुए देखा गया पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मनोजित मिश्र के खिलाफ पहले की शिकायतों के बावजूद कोई औपचारिक कार्रवाई क्यों नहीं हुई और उसे कॉलेज में अस्थाई नौकरी कैसे मिली।

अभियुक्तों का तृणमूल कांग्रेस से संबंध

मनोजित मिश्र मुख्य अभियुक्त कॉलेज का पूर्व छात्र और तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद का पूर्व अध्यक्ष रह चुका है। वह वर्तमान में कॉलेज में अस्थाई कर्मचारियों के रूप में कार्यरत था। सोशल मीडिया पर उसकी त्रिणमूल कांग्रेस के नेताओं जैसे अभिषेक बनर्जी के साथ तस्वीर भी वायरल हो रही है।

इसी बीच दूसरे आरोपी जैब अहमद और मुखर्जी वर्तमान मे छात्र हैं। और कथित तौर पर टीएमपी से जुड़े हैं। टीएमसी ने दावा किया है। कि मनोजित का पार्टी से कोई संबंध नहीं है। लेकिन विपक्षी दलों ने इसे खारिज करते हुए टीएमसी पर अभियुक्तों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। राजनीतिक संरचना का सवाल जहां तक है पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या मनोजित को टीएमसी के बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त था या नहीं, जिसके कारण उसके खिलाफ पहले की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई कुछ सूत्रों के अनुसार मनोजित को कालीघाट क्षेत्र जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आवास है में प्रभावशाली माना जाता था। 

बीजेपी का टीएमसी पर हमला

पश्चिम बंगाल की दूसरी मुख्य राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना को टीएमसी की बिफलता और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों का प्रतीक बताया। भाजपा ने ममता बनर्जी से स्थिति पर दवा है कि टीएमसी ने शैक्षणिक संस्थाओं को राजनीतिक अड्डा बना दिया है। कांग्रेस और Cpi ने भी टीएमसी पर निशाना साधा इसे रेप culture को बढ़ावा देने आरोप लगाया। cpi की नेता वृंदा करात ने टीएमसी सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

पुलिस जांच और सवाल

पुलिस ने एक विशेष जांच दल गठित किया है। और तीनों अभियुक्तो को 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रखा गया है। सुरक्षा गार्ड पिनाकी बैनर्जी के बयान असंगत और संदिग्ध पाए गए है और पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि, उसने घटना के दौरान कोई कार्रवाई क्यों नहीं की मनोजित पर 2017 में कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ का आरोप था और वह 2007 में कॉलेज में दाखिल हुआ,पढ़ाई छोड़ दी और फिर 2017 में बाएलएलबी कोर्स में शामिल हुआ 2021 में टीएमपी से हटाए जाने के बावजूद उसे कॉलेज में नौकरी मिली जिसके पीछे संभावित राजनीतिक प्रभाव की जांच चल रही है। पुलिस अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है,कि क्या उन्हें घटना की पूरी जानकारी थी और कॉलेज प्रबंधन ने सुरक्षा उपायों में ढिलाई क्यों बरती,घटना से पहले कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे और 28 जून को उनकी स्थापना को विपक्ष ने देर से उठाया गया कदम बताया है।


SCO पत्र पर राजनाथ सिंह का हस्ताक्षर करने से इनकार,दुनिया ने देखी भारत की ताकत जानिए क्या हुआ

SCO Summit 2025: ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हाथों पिटने के बाद पाकिस्तान और चीन लगातार साजिश कर रहे हैं। भारत और भारत के पक्ष को नीचा दिखाने के लिए कोई भी मौका छोड़ते नहीं है। लेकिन इन दोनों देशों की सभी कोशिश नाकाम साबित हो रही है। अभी हाल ही में खत्म हुई शंघाई सहयोग संगठन मे भी एक ऐसा मौका आया जब पाकिस्तान और उसके दोस्त चीन को मुंह की खानी पड़ी मामला यह था,कि जो SCO पत्र जारी होता है। उसमें बलूचिस्तान को जो वहां की आर्मी, BLA उसको आतंकवादी संगठन बताया जा रहा था। इसी बात से नाराज भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उस सामूहिक पत्र पर अपने दस्तखत करने से इनकार कर दिया जिससे पाकिस्तान और उसके दोस्त चीन की साजिश नाकाम हो गई।

क्या था पूरा मामला

शंघाई सहयोग संगठन की रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर कड़ा संदेश देते हुए अपनी मनसा जाहिर कर दी। जिसमें पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की मौजूदगी में राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद, विशेष रूप से 22 अप्रैल के पहलगाम हमले और इसके जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए भारत का पक्ष मजबूती से रखा।

उन्होंने आतंकवाद को नीति के तौर पर इस्तेमाल करने वाले देशों की निंदा की और कहा कि आतंकवादियों और उनके प्रायोजक को जवाब देही तय होना जरूरी है। नहीं तो एशिया के किसी भी कोने में शांति नहीं हो सकती है।

राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद और शांति एक साथ नहीं चल सकते उन्होंने सीईओ सदस्य देशों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट और निर्णायक कार्रवाई की अपील की साथ ही दोहरे मापदंडों को खारिज करने पर जोर दिया। सिंह ने कहा कुछ देश आतंकवाद को नीति के रूप में इस्तेमाल करते हैं। और आतंकवादियों को पनाह देते हैं ऐसे देशो को इसके परिणाम भुगतने होंगे।

संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर से भारत का इनकार

बैठक के दौरान चीन और पाकिस्तान ने संयुक्त बयान में बलूचिस्तान का उल्लेख करने की कोशिश की लेकिन पहलगाम हमले का जिक्र नहीं किया गया। भारत ने इस दोहरे रवैए का कड़ा विरोध करते हुए संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।

भारतीय अधिकारियों के अनुसार, बयान में आतंकवाद और सीमा पार खतरों का उल्लेख ना होने के कारण भारत ने यह कदम उठाया।

जिसके चलते SCO को कोई अंतिम घोषणा पत्र जारी नहीं करना पड़ा सिंह ने पहलगाम हमले का हवाला देते हुए कहा कि पहलगाम में जिस टेरेरिस्ट फ्रंट ने अंजाम दिया जिसमें 26 नागरिकों की जान गई।उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा का अधिकार बताया और इसके बाद उस पत्र पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया।

क्या है SCO का महत्व और भारत की भूमिका

शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना 2001 में क्षेत्रीय स्थिरता सुरक्षा और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। भारत 2017 में इसका पूर्ण सदस्य बना और तब से आतंकवाद क्षेत्रीय सुरक्षा और मध्य एशिया के साथ संपर्क जैसे मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

संगठन के 10 सदस्य देशों में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस भी शामिल है।

राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में क्षेत्रीय शांति सुरक्षा और विश्वास की कमी को प्रमुख चुनौतियां बताया उन्होंने SCO देशो से आतंकवाद के वित्त पोषण और सुरक्षित पनाहगाहों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी की।

भारत का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख

पाकिस्तान और चीन के दबाव के बावजूद राजनाथ सिंह ने भारत के आतंकवाद विरोधी रुख को कड़ाई से प्रस्तुत किया। उनकी यह कार्रवाई न केवल पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर बेनकाब करने में सफल रही बल्कि भारत की आतंकवाद के प्रति शून्य संवेदनशीलता की नीति को भी रेखांकित किया।

सिंह ने कहा SCO को उन देशों की निंदा करने में संकोच नहीं करनी चाहिए जो आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं। यह बैठक 25 से 26 जून को चीन में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता चीन ने किया था।

Iran Thanks India: 12 दिन की जंग के बाद ईरान ने बोला भारत को धन्यवाद जानिए क्यों


Iran Thanks India: इसराइल और ईरान के बीच 12 दिनों तक चला धमाकेदार युद्ध आखिरकार समाप्त हो गया है।इन दोनों के बीच समझौता करने में अहम भूमिका अमेरिका ने निभाई भले ही युद्ध रुक गया हो पर, इस संघर्ष की गूंज भारत तक सुनाई दी जहां एक तरफ ईरान ने भारत की जनता का हृदय से धन्यवाद किया वहीं दूसरी ओर इसराइल ने अपने सैनिक व रणनीतिक विजय का दावा करते हुए भारत का जिक्र तक नहीं किया है। 

ईरान ने भारत को कहां शुक्रिया

दिल्ली में स्थित ईरानी दूतावास ने बुधवार को एक विस्तार पूर्वक बयान में कहा की हम भारत के लोगों को शुक्रिया करना चाहते हैं। जिन्होंने ईरान की जनता, जब सैनिक आक्रमण झेल रही थी। तब भारत से मिला नैतिक समर्थन और एकजुटता हमारे लिए एक दीपक की तरह था। 

ईरानी दूतावास ने अपने बयान में यह भी कहा कि हम भारत के राजनीतिक दलों, मीडिया, आध्यात्मिक नेताओं और आम नागरिकों को विशेष रूप से धन्यवाद देना चाहते हैं। क्योंकि उन्होंने मुश्किल की इस घड़ी में ईरान का पूरा साथ दिया उन्होंने इसे भारत की जागरूक अंतरात्मा और न्यायप्रियता का प्रतीक भी बताया। 

इसराइल ने नहीं लिया भारत का नाम

इसी बीच इजरायल के विदेश मंत्रालय ने सीज फायर की पुष्टि करते हुए कहा कि युद्ध में उसने अपने सभी लक्षण को हासिल कर लिया है। जिसे उन्होंने युद्ध स्टार्ट करने से पहले चिन्हित किया था।

ईरान के सैकड़ो आतंकवादियों का सफाया परमाणु और बैलिस्टिक हमले को नाकाम करना और खुद को विश्व की अग्रणी सैन्य शक्तियों में स्थापित करना था जिसे उन्होंने हासिल किया है।

भारत की नई कूटनीतिक पहचान

12 दिन तक चले इस भीषण युद्ध में भारत ने किसी भी एक पक्ष का खुला समर्थन नहीं किया। लेकिन दोनों देशों में उसका प्रभाव स्पष्ट दिखाई दिया जहां ईरान ने भारत को संवेदनशील समर्थन के लिए सराहा। वहीं भारत ने वैश्विक मंच पर नैतिक नेतृत्व का परिचय दिया बिना किसी पक्ष को नाराज किए हुए। जहां तक विश्लेषको का मानना है कि भारत अब सिर्फ एक क्षेत्रीय शक्ति नहीं बल्कि नैतिक और कूटनीतिक संतुलन का प्रतीक भी बन गया है, इस पूरे युद्ध में चीन और रसिया के अलावा ईरान का खुला समर्थन करने वाला कोई भी देश नहीं था शिवाय भारत के मूक समर्थन करने के अलावा।

भारत की छवि तटस्थता नही

इस पूरे घटनाक्रम में भारत की पारंपरिक गुटनिरपेक्ष नीति को एक नए रूप में प्रस्तुत किया है। यह अब केवल तटस्थता नहीं बल्कि नैतिक नेतृत्व की भूमिका में परिवर्तित हो चुका है। जहां भारत ना तो किसी पक्ष का समर्थन करता है। ना विरोध लेकिन संकट में संवेदनशीलता और विवेक से खड़ा दिखाई देता है। यही वजह है कि ईरान जैसे कट्टरपंथी राष्ट्र ने भी भारत को खुलेआम धन्यवाद देने में कोई संकोच नहीं किया है।

अमेरिका और चीन पर नजर

अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस युद्ध विराम पर कई प्रतिक्रियाएं आ रही है। अमेरिका और उसके सहयोगी इजरायल के दावे को रणनीतिक सफलता मार रहे हैं। वहीं चीन और रूस की चुप्पी रणनीतिक रूप से अर्थपूर्ण मानी जा रही है। इस बीच भारत की स्थिति को विश्लेषकों ने एक सॉफ्ट पावर और सुपर पावर की तरह देखा। जो बंदूकन के बजाय सहिष्णुता और सम्मान की भाषा बोलता है। जिसकी बात को अब विश्व मंच पर गंभीरता से सुना जा रहा है।

आगे भारत को क्या करना चाहिए

इस सीज फायर ने युद्ध को बीराम भले दे दिया हो लेकिन मध्य पूर्व में तनाव अभी भी जीवित है। भारत के सामने यह अवसर है। कि वह इस स्थिति को राजनीतिक पहल में बदले चाहे वह मानव अधिकारों की वकालत हो या संयुक्त राष्ट्र के मंच पर शांति वार्ता को मजबूती देना। वही यह क्षण हो सकता है। जब भारत न केवल एक बड़ी अर्थव्यवस्था बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय नैतिक मार्गदर्शन के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत कर सकता है।

अब इसमें देखने वाली बात है कि यह शांति कितने दिनों तक रहती है।अगर दोनों पक्ष संयम बरते, तो पूरी दुनिया को उम्मीद है कि अब आने वाले दिनों में कोई लड़ाई झगड़ा नहीं होगा इन दोनों के बीच में।

Train Ticket Price: 1 जुलाई से महंगा होगा ट्रेन का सफर Ac और Non-Ac किराए में बढ़ोतरी तय जानिए कितना बढ़ेगा किराया

Train Ticket Price: जो लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। उनके लिए बड़ी खबर सामने आ रही है।की लंबी दूरी की यात्रा के लिए इंडियन रेलवे 1 जुलाई 2025 से किराए में बढ़ोतरी कर सकता है। यह बदलाव मेल एक्सप्रेस और सेकंड क्लास ट्रेनों की AC और Non-Ac कोचों में लागू किया जाएगा।

किन यात्रियों पर नहीं पड़ेगा असर:

अच्छी खबर यह है कि 500 किलोमीटर तक की यात्रा करने वालों पर इस बढ़ोतरी का कोई असर नहीं होगा यानी जो लोग रोजाना या कम दूरी की यात्रा करते हैं। उन्हें पुराने दामों पर ही टिकट मिलेगा यह बदलाव सिर्फ 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करने वाले यात्रियों पर ही लागू किया जाएगा।

कितना बढ़ेगा किराया:

नॉन एसी वाले और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने वालों को एक पैसे प्रति किलोमीटर अधिक किराया देना पड़ेगा वही एसी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को दो पैसे प्रति किलोमीटर की हो सकती है। सेकंड क्लास के यात्रियों को 500 किलोमीटर के ऊपर आधा पैसे प्रति किलोमीटर ज्यादा किराया देना होगा।

रेलवे की नई किराया पॉलिसी क्या कहती है:

सूत्रों के मुताबिक यह खबर सामने आई है। कि रेलवे एक नई पॉलिसी लाने पर विचार कर रहा है। इसके तहत Ac कोच में सफर पर प्रति किलोमीटर दो पैसे और नॉन एसी कोच में एक पैसा अतिरिक्त चार्ज पे करना पड़ेगा सेकंड क्लास में लंबी दूरी तय करने पर आधा पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हो सकती है

अभी फैसला बाकी है:

हालांकि एक पत्र रेलवे बोर्ड की तरफ से तैयार करके रेल मंत्रालय को भेजा जा चुका है। लेकिन अब तक अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। इसीलिए राहत की सांस लेने वाली बात है। कि अभी कैबिनेट से पास नहीं हुआ है। जहां तक सूत्रों की बात करें तो उनका कहना है। कि यह नई पॉलिसी लागू हो जाएगी आने वाले 1 जुलाई से।

क्यों जरूरी हो गई है किराया में बढ़ोतरी:

भारतीय रेलवे लंबे समय से अपने चालू खर्च को लेकर दबाव में है। उसे काम करने के लिए जिसमें ईंधन की कीमतें मेंटेनेंस खर्च और नई ट्रेनों के परिचालन के चलते रेलवे को हर साल भारी घाटा उठाना पड़ता है ,के लिए किराए में बढ़ोतरी जरूरी हो गई है। यही वजह है कि अब किराए में मामूली बढ़ोतरी कर राजस्व बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। ताकि यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके और रेलवे में यात्रा करने वाले यात्रियों को कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

किस तरह से तय होता है ट्रेन का किराया:

रेलवे का किराया कई कारकों के आधार पर तय किया जाता है। जैसे की श्रेणी उसमें मेल एक्सप्रेस सुपरफास्ट की दूरी, कोच का प्रकार जैसे Ac-Non-Ac और यात्रा का समय इस आधार पर तय किया जाता है। नई नीति के तहत किराए की गणना में पारदर्शिता बढ़ेगी और यात्रियों को पहले से अंदाजा हो सकेगा कि कितने किलोमीटर की यात्रा पर कितना शुल्क देना पड़ेगा।

कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत क्यों:

रेलवे बोर्ड के मुताबिक कम दूरी पर सफर करने वाले आमतौर पर कामकाजी लोग होते हैं। जिसमें छात्र और ग्रामीण क्षेत्र के यात्री होते हैं। उनके बजट को देखते हुए ही रेलवे ने यह फैसला लिया है। कि 500 किलोमीटर तक कोई अतिरिक्त बोझ ना डाला जाए इसका फायदा मध्यम और निम्न आय वर्ग के यात्रियों को मिलेगी।

डिजिटल टिकटिंग से मिलेगा फायदा:

नई किराया पॉलिसी लागू होने के साथ ही रेलवे अपनी डिजिटल टिकटिंग प्रणाली को और मजबूत बनाने जा रहा है। यात्री अब ऑनलाइन बुकिंग करते समय साफ-साफ देख सकेंगे कि उनका किराया कैसे तय हुआ है। और उसमें कौन-कौन से शुल्क शामिल है।इससे धोखाधड़ी की संभावना घटेगा और पारदर्शिता बढ़ेगी जिससे रेलवे में यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा होगा। इन सब चीजों से एक बात तो साफ है की ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब ढीली होने वाली है।

यात्रियों की राय क्या है:

हालांकि किराए में यह बढ़ोतरी मामूली लग सकती है। लेकिन कई यात्रियों का मानना है कि पहले से ही ट्रेनों की उपलब्धता, समय पालन और साफ सफाई जैसी सुविधाओं में सुधार की जरूरत थी, जिसे रेलवे ने ध्यान नहीं दिया ऐसे में रेलवे को चाहिए कि किराए बढ़ाने के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर सेवा देने के दिशा में भी ठोस कदम उठाया जाए जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।

America Attack On Iran:ईरान पर अमेरिकी बमबारी से बदला युद्ध का रुख नेतन्याहू ने ट्रम्प को बताया इतिहास रचने वाला


America Attack On Iran:अमेरिका ने जब से ईरान के परमाणु साइटों पर हमला किया है।  तब से पूरे दुनिया में हलचल मची हुई है। रविवार सुबह जैसे ही इसराइल के प्रधानमंत्री नेनेतन्याहू  ने अपने ऑफिस से अंग्रेजी में जनता को संबोधित करना शुरू किया तभी पूरे मध्य पूर्व की धड़कनें तेज हो गई।  उन्होंने खुलकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की और वह भी उस वक्त जब ईरान के फोर्डो जैसे पहाड़ी दुर्ग में लगातार धमाके हो रहे थे।और इस धमाके की आवाज न केवल पूरे ईरान बल्कि पूरे विश्व में सुनाई दे रहे थे। 

रविवार को चीन के सरकारी मीडिया ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमले की कड़ी आलोचना की बल्कि बेंजीग ने इसे उकसावे की कार्रवाई बताते हुए क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा करार दिया है। 

चीनी रक्षा विशेषज्ञ ने दावा किया है।कि इन हमलों में अमेरिका ने अपने b2 स्टिल्ट bombers का इस्तेमाल जरूर किया है।लेकिन ईरान की भूमिगत परमाणु सुविधा इतनी मजबूत थी। कि पहले बमबारी लहर मे उन्हें भेद नहीं सकी खासकर फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर जो ईरान की सबसे गुप्त और सुरक्षा कवच वाली सुविधा मानी जाती है। को कुछ नहीं हुआ।

ईरान का पलटवार हम तैयार थे झटका नहीं लगा:

हमले के बीच ईरानी अधिकारियों ने भी अमेरिकी दावे को खारिज करते हुए बीबीसी को बताया कि हमारी सुविधा सुरक्षित है। और हमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।चीन की नौसेना के सीनियर विश्लेषक झांग जूनसे ने कहा कि अमेरिका की बमबारी से जितने नुकसान इसराइल ने पहले कर लिया था। उससे अधिक कुछ नहीं हुआ उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान ने अपनी परमाणु क्षमताएं फैला रखी है।  और अमेरिका की बमबारी उन पर कोई निर्णायक प्रभाव नहीं डाल पाई है।

क्या युद्ध और भी तेज होगा:

इसी बीच चीन ने शनिवार को संघर्ष विराम की अपील की थी। लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता दिख रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि स्थिति नहीं रुकी तो पश्चिम एशिया एक और गंभीर युद्ध की मुहाने पर पहुंच सकता है। 

क्या ईरान का जवाब अभी बाकी है:

ईरान ने तुरंत कहा कि उसने पहले ही अपनी संवेदनशील परमाणु सामग्री को दूसरी जगह शिफ्ट कर लिया था। यानी अमेरिका और इजराइल के हाथ कुछ नहीं लगा।  इसके साथ huti विद्रोहियों ने कहा है कि अगर अमेरिका आगे बढ़ा तो लाल सागर में उसके जहाज टारगेट बनेंगे। 

यह चेतावनी महज शब्द नहीं बल्कि उस चिंगारी का संकेत है। जो पूरे खाड़ी क्षेत्र को जलाकर राख कर सकती है। अमेरिकी सैनिक, तेल के जहाज और खाड़ी देशों में अमेरिका जहां अपने सैनिक रखता है वह सभी अड्डे ईरान की रणनीति में है।

अमेरिकी हमले के बाद क्या अब शांति आएगी:

इस बात में कोई शक नहीं है कि अमेरिकी बी2 स्टिल्थ बॉम्बर्स ने जंग की दिशा को बदल दिया है।लेकिन इस बमबारी से क्या नेनेतन्याहू अपने वर्षों पुराने एजेंट ईरान को परमाणु ताकत बनने से रोकना में सफल हो पाएंगे या फिर ईरान अपने परछाई वाले दुश्मनों जैसे सीरिया इराक और लेबनान के जरिए अमेरिका और इसराइल को धीमा और घातक जवाब देगा।

ट्रंप की धमकी और ईरान की चुप्पी क्या एक बड़ा खेल चल रहा है:

शनिवार रात ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने पलटवार किया तो अमेरिका अपनी पूरी ताकत से जवाब देगा। लेकिन यह बयान भी एक रणनीतिक चल हो सकती है अमेरिका इस समय सीधे युद्ध में दिलचस्पी नहीं ले रहा। बल्कि सीमित हमले और मनोवैज्ञानिक दबाव की नीति अपनाना चाहता है। ऐसे में ईरान क्या करेगा सीधे हमले या छाया युद्ध। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

क्या यह संघर्ष का अंत है या महायुद्ध की शुरुआत?

फिलहाल तो इस पूरे घटना ने यह साफ कर दिया है कि ईरान और इजरायल के बीच की दुश्मनी अब सिर्फ बॉर्डर तक सीमित नहीं है यह एक वैश्विक पावर गेम का हिस्सा बन चुकी है। जहां अमेरिका की भागीदारी नए अध्याय लिख रही है। नेतन्याहू को भले ही आज की जीत की मुस्कान मिल गई हो लेकिन इसराइल और अमेरिका को पता है यह सन्नाटा तूफान से पहले का भी हो सकता है। आने वाले दोनों में यह देखना होगा कि ईरान क्या रणनीति अपनाता हैं क्या वह अमेरिकी सैनिक अड्डों पर हमला करता है या फिर खाली इजरायली सैनिकों को ही निशाना बनाता है।


Bihar Pension Hike: 400 से सीधा 1100 पेंशन बिहार सरकार का बड़ा फैसला

बिहार में पेंशनधारियों को बड़ी राहत वृद्धजन,दिव्यांग और विधवाओं की पेंशन 1100 रुपए प्रतिमा हुई


Bihar Pension Hike: जैसे-जैसे बिहार चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सरकारी ऐलान भी तेज हो गए हैं, इसी कड़ी में बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत एक बड़ा और जनहितकारी फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर घोषणा की की अब राज्य के वृद्धजन, दिव्यांगजन और विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन राशि जो कि पहले ₹400 थी, को बढ़ाकर ₹1100 प्रतिमा करने का फैसला किया गया है।यह निर्णय 1.96 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को सीधा फायदा पहुंचाएगा।

कब मिलेगी बढ़ी हुई पेंशन?

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है।कि बढ़ी हुई पेंशन राशि लाभार्थियों के खाते में 10 जुलाई से ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा है।उनका सम्मानजनक जीवन यापन हमारी सरकार की प्राथमिक और सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इससे दिव्यांग जनों को समाज में अपने दम पर जीने का मौका मिलेगा और उन्हें दूसरे के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा।

वृद्धजन पेंशन योजना सम्मानजनक जीवन की गारंटी

यह वृद्धजन पेंशन योजना बिहार सरकार की एक ऐसी पहल है।जो समाज के उन वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है जो अपनी उम्र के इस पड़ाव पर आर्थिक रूप से कमजोर है। इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के उन व्यक्तियों को पेंशन दी जाती है जो किसी अन्य स्रोत से पेंशन प्राप्त नहीं कर रहे हैं। वर्तमान में इस योजना के लाभार्थियों की संख्या 49 लाख 56 हज़ार 103 तक पहुंच चुकी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में इस योजना की शुरुआत की थी। और यह उनके सामाजिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का एक जीवंत उदाहरण है। हाल ही में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में वृद्ध जन पेंशन योजना के तहत 207 करोड़ 15 लाख 70 हजार और ₹700 की राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में स्थानांतरित की गई थी।

इस योजना के तहत 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध जनों को पहले ₹500 प्रतिमा की पेंशन दी जाती थी लेकिन अब नई पेंशन वृद्धि के साथ सभी लाभार्थियों को एक समान ₹1100 प्रतिमा की राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा वृद्धजन हमारी संस्कृति और समाज का आधार है उनकी देखभाल और सम्मान हमारा कर्तव्य है। वह गरिमा पूर्ण जीवन जी सके यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है।बल्कि वृद्ध जनों में आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को भी बढ़ती है।

दिव्यांगजन पेंशन योजना 9.64 लाख लाभार्थी

बिहार राज्य विकलांगता पेंशन योजना के अंतर्गत 9.64 लाख से अधिक दिव्यांग जनों को पेंशन मिल रही है।अब तक उन्हें 400 प्रतिमा मिलते थे जिसे 1100 रुपए कर दिया गया। सरकार ने हाल में 3.86 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से जारी की है। जिससे दिव्यांग जनों में खुशी का माहौल है।

विधवा पेंशन योजना

लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 8.63 लाख विधवा महिलाओं को पहले ₹400 प्रतिमाह पेंशन दी जा रही थी।जिसे अब बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिए गए हैं।  यह निर्णय विधवा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

नीतीश सरकार का यह फैसला आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आया है। जिसे राजनीतिक मास्टर स्टॉक माना जा रहा है। लंबे समय से यह मांग की जा रही थी,की पेंशन राशि बढ़ाई जाए अब सरकार ने यह कर दिखाया है। जिससे समाज के कमजोर वर्ग को सीधा आर्थिक सहारा मिलेगा।

बिहार सरकार का यह निर्णय सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है। जिसमें 1.9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा जो राज्य की एक बड़ी आबादी को कवर करता है।यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इस योजना का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि यह सभी वर्गों के लिए समावेशी है। चाहे वह वृद्धिजन हो दिव्यांगजन हो या विधवा महिलाएं सभी को इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलता है। इसके अलावा डीबीटी के माध्यम से राशी सीधे खाते में हस्तांतरित की जाती है। जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।और भ्रष्टाचार की संभावना कम होती है।

सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बार-बार दोहराया है। कि सामाज कल्याण उनकी सरकार की प्राथमिकता है। इस पेंशन वृद्धि के फैसले से यह स्पष्ट होता है।कि सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।भविष्य में भी सरकार ऐसी योजनाओं को और मजबूत करने की दिशा में काम करती रहेगी।


Iran Vs Israel war Updates: मध्य पूर्व में तनाव बढा ईरान इजरायल जंग में सेजिल मिसाइल बनी नया हथियार जानिए कैसे


Iran Vs Israel war Updates: 13 जून से शुरू हुए इसराइल और ईरान के बीच युद्ध अब भयानक मोड पर पहुंच गया है। मध्य पूर्व में छिड़ा यह जंग अब केवल टैंक और ड्रोन की नहीं रह गई है। बल्कि अब यह टक्कर है। मिसिलों की शक्ति, रणनीति की सटीकता और तकनीकी श्रेष्ठता की है।

बुधवार देर रात जब ईरान ने इजरायल के खिलाफ अपना जवाबी वार किया तब दुनिया ने पहली बार सेजिल मिसाइल की दहाड़ सुनी,  एक ऐसी मिसाइल जो 7 मिनट में तेल अभी को राख कर सकती है।

ईरान के आईआरजीसी ने इस हमले को ऑपरेशन तो प्रॉमिस 3 नाम दिया और दावा किया कि यह जवाबी कार्रवाई उस गहन आक्रोश की परीनीति थी। जो इजरायल के हालिया ऑपरेशन Rising Lion ने जन्म दिया,  ईरान का यह मिशन केवल जवाब नहीं था, बल्कि एक संदेश भी था कि अब हम चुप नहीं रहेंगे।

सेजल मिसाइल नहीं ईरान का शौर्य है:

ईरानी दूतावास ने दिल्ली से एक संदेश जारी कर बताया कि सेजिल कोई साधारण मिसाइल नहीं है। बल्कि ईरान की सामरिक आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। यह 18 मीटर लंबी ठोस ईंधन से चलती है। और 2000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली यह सेजिल मिसाइल जिसे न केवल तैयार करना मुश्किल था,  बल्कि दुनिया से इसकी असली ताकत छिपाना भी मुश्किल था लेकिन हमने इस मिसाइल को बनाकर दिखा दिया कि इसका तोड़ इजरायल के पास नहीं है।

विशेषज्ञों के अनुसार सेजिल 3 जैसी अगली पीढ़ी की मिसाइल 4000 किलोमीटर तक मार कर सकती हैं। और इसका लॉन्च वेट 38000 किलोग्राम तक हो सकता है।

इस मिसाइल से सब हो जाएगा धुआं धुआं चाहे वह अस्पताल हो या सैनिक ठिकाना:

जब ईरान ने मिसाइल दागी तो एक मिसाइल दक्षिणी इजरायल के बेर्शेबा स्थित सरोका अस्पताल को नुकसान पहुंचा गई।

इसराइल ने इसे नागरिकों पर हमला कहा लेकिन ईरान का दावा था। कि उसका निशान अस्पताल के पास स्थित एक गुप्त सैन्य ठिकाना था। इसराइल के मुताबिक इस हमले में 71 लोग घायल हुए जबकि ईरान की तरफ से मिसाइल इंटरसेप्शन को लेकर कोई पुष्ट जानकारी नहीं दी गई। हालांकि इसराइल डिफेंस फोर्स का दावा है कि सेजिल मिसाइल को इंटरसेप्ट कर लिया गया था।

सेजिल बनाम आयरन डोम तकनीक की जंग:

जहां एक ओर ईरान की सेजिल मिसाइल आधुनिक तकनीक और सटीकता का दावा करती है।  वहीं इजरायल के पास है विश्व प्रसिद्ध आयरन डोम और एरम मिसाइल डिफेंस सिस्टम जिसने कई मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया है।

लेकिन कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि सेजिल जैसे हाई स्पीड और सॉलि़ड फ्यूल आधारित हथियारों को रोकना किसी भी डिफेंस मिसाइल के लिए एक बड़ी चुनौती है।  खासकर तब जब मिसाइल एक झुंड में आती है।

सेजल मिसाइल आधुनिक युद्ध की नई परिभाषा:

सेजिल मिसाइल ईरान की स्वदेशी रक्षा तकनीकी की सबसे घातक और उन्नत मिसाइल में से एक मानी जाती है। यह एक तू स्टेज सॉलि़ड फ्यूल बैलिस्टिक मिसाइल है। जिसकी सबसे बड़ी विशेषता है। कि इसकी तेज लॉन्च क्षमता और लंबी दूरी तक मार करने की शक्ति पर आधारित होने के कारण इसे तुरंत लॉन्च किया जा सकता है और इसे छिपकर या मोबाइल लांचर से दागना भी संभव है।जिससे दुश्मन के लिए इसे ट्रैक करना कठिन हो जाता है।

लगभग 2000 से 4000 किलोमीटर दूर तक मार करने की क्षमता के साथ ही मिसाइल ने केवल इसराइल जैसे पड़ोसी देशों तक पहुंच सकती है बल्कि मिडल ईस्ट से बाहर के ठिकानों को भी निशाना बना सकती है। इसका डिजाइन और गाइडेंस सिस्टम इसे रणनीतिक रूप से बेहद खतरनाक हथियार बनाते हैं। खासकर तब जब दुश्मन की मिसाइल डिफेंस प्रणाली को चकमा देना चाहती हूं।

इसराइल ने किया परमाणु ठिकानों पर हमला:

13 जून को शुरू हुए इस जंग की सबसे बड़ी चिंता यह है कि इसमें दोनों देशों के परमाणु ठिकाने निशाने पर हैं। इसराइल ने ईरान के 13 नतांज और इस्फहान में हमले किए जवाब में ईरान ने हेवी वॉटर रिएक्टर समेत कई अहम प्रमाणु साइटों को अपने बचाव में सक्रिय कर दिया। यह टकराव अब दो देशों की दुश्मनी नहीं रह गई बल्कि यह पूरे क्षेत्र की स्थिरता और वैश्विक सुरक्षा को डामाडोल करने की स्थिति में आ गई है। 

संघर्ष की गूंज संयुक्त राष्ट्र तक पहुंची:

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते टकरा ने अब वैश्विक कूटनीति को भी झकझोर दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने तत्काल संघर्ष विराम की अपील करते हुए कहा कि यह संघर्ष पूरे मध्य पूर्व को आग में झोंक सकता है।अमेरिका रूस और चीन तीनों ही परमाणु ताकतें अब इस लड़ाई में अपने-अपने राजनीतिक हितों के अनुसार पक्ष लेती नजर आ रही हैं।जहां अमेरिका खुलकर इजरायल के साथ खड़ा है वहीं रूस और चीन ने ईरान की सुरक्षा चिताओं को लेकर चिंता व्यक्त की है।इससे यह स्पष्ट हो गया है कि यह संघर्ष केवल छेत्री नहीं बल्कि एक संभावित वैश्विक संकट की ओर जा रहा है।

Russia Warns Usa: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू होने वाला हैं। रूस ने दुनिया को चेताया जानिए क्या कहा


Russia Warns Usa: इसराइल और ईरान युद्ध के बीच में रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मरिया जखारोवा ने इजरायल के ईरान के परमाणु ढांचे पर हमले को लेकर चेतावनी दी है। कि यह हमला दुनिया को तबाही के करीब ले जा रहे हैं। उन्होंने वैश्विक समुदाय और पर्यावरण विदों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह कहां है? क्या उन्हें लगता है कि रेडिएशन उनके दरवाजे तक नहीं पहुंचेगा?

इजरायल ईरान तनाव दुनिया तबाही के कगार पर:

हाल के दिनों मे मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने वैश्विक समुदाय का ध्यान आकर्षित किया है। रूस की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मरिया जखारोवा हुआ न्यूज़ रेल द्वारा ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे पर कथित हमलो को लेकर गहरी चिंता जताई है ।

दूसरी ओर अमेरिका ईरान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटा हुआ है। और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खोमेनेई पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बहुत देर कर दी है। ट्रंप ने हमले की संभावना पर कहा कि हम हमला कर सकते हैं या नहीं भी। 

मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव:

मध्य पूर्व लंबे समय से भू राजनीतिक तनाव का केंद्र रहा है। और हाल की घटनाक्रमों ने इस क्षेत्र को और अस्थिर कर दिया है। इजराइल और ईरान के बीच तनाव कई वर्षों से चला आ रहा है। इजरायल ईरान के परमाणु कार्यक्रम को अपने लिए खतरा मानता है जबकि ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है।

हालांकि इसराइल ने बार-बार ईरान के प्रमुख ठिकानों पर हमले किए हैं। जिनमें से कुछ गुप्त ऑपरेशन भी शामिल है। मरिया जखारोवा के बयान ने इन हमलों को वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है।

मरिया जखारोवा ने अपने बयान में ना केवल इजरायल की कार्रवाई की निंदा की बल्कि पर्यावरण विदों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए, उन्होंने पर्यावरण विदों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि परमाणु  संयंत्रों पर हमले से उत्पन्न होने वाला रेडिएशन न केवल मध्य पूर्व बल्की पूरी दुनिया के लिए खतरा हो सकता है। रेडिएशन का प्रभाव सीमा को नहीं मानता और इसका असर पूरे विश्व के पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर पड़ सकता हैश

रूस की चेतावनी:

रूस जो ईरान का एक महत्वपूर्ण सहयोगी है। ने इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करदी है। विदेश ने अमेरिका को चेतावनी दिया कि वह मध्य पूर्व में स्थिति को और जटिल ना करें।

 रुस का मानना है कि अमेरिका और उसके सहयोगी इस क्षेत्र में तनाव को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। रूस ने कहा कि अमेरिका को अपनी नीतियों पर फिर से विचार करना चाहिए। अन्यथा इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।


अमेरिका ने हाल के वर्षों में ईरान के खिलाफ सख्त रुख को अपनाया है। 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका को बाहर कर लिया था। इसके बाद ईरान और पश्चिमी देशों के बीच तनाव बढ़ गया। ट्रम्प प्रशासन ने ईरान पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए। जिसका असर हमें ईरान की अर्थव्यवस्था पर देखने को मिला।

लेकिन ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान के खिलाफ अपनी बयान बाजी शुरू कर दी है। और उन्होंने कहा है कि अमेरिका कभी भी ईरान पर हमला कर सकता है।

ट्रंप की बयान बाजी:

Trump के बयान ने वैश्विक स्तर पर हलचल मचल दी है। उन्होंने कहा हम हमला कर भी सकते हैं और नहीं भी यह बयान उनकी अप्रत्याशित विदेश नीति का हिस्सा है।जो अक्सर विरोधियों को अनिश्चितता में डाल दिता है। ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है। अब अमेरिका ईरान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की योजना बना रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका की यह कार्यवाही  सैन्य होगी या आर्थिक और कूटनीतिक ट्रंप के बयान के बाद कई विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि मध्य पूर्व में एक और सैनिक संघर्ष शुरू हो सकता है। इराक और अफगानिस्तान में अमेरिका के पिछले सैन्य हस्ताक्षेपों के परिणाम को देखते हुए कई देश इस क्षेत्र में एक और युद्ध के खिलाफ हैं। इसके बावजूद अमेरिका और उसके सहयोगी देश विशेष रूप से इजरायल और सऊदी अरब ईरान को नियंत्रित करने के लिए दबाव बनाए हुए हैं।

ईरान की स्थिति:

ईरान ने बार-बार कहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण है। और वह प्रमाण हथियार विकसित नहीं कर रहा है। हालाकी इसराइल और अमेरिका का मानना है कि ईरान गुप्त रूप से परमाणु हथियार बन रहा है। ईरान इजरायल ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहां है कि वह अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए तैयार है।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला ने भी इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी बाहरी दबाव के सामने नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा कि मैंने अपने समर्थकों से कहा है।कि देश को एकजुट रहने की आवश्यकता है। क्योंकि दुश्मन उसकी संप्रभुता को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैंश

अगर अमेरिका ने हमला किया तो पछतायेगा,आयतुल्लाह की Trump को खुली चेतावनी जानिए क्या कहा

Trump Warning To Iran: जैसा कि आप सभी को मालूम है। कि कल ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए ईरान को चेतावनी दी थी। की ईरान सरेंडर कर दे नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा अब इसी बात को लेकर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खोमेनेई  को मैंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सारे भरे बयान का तीखा जवाब देते हुए चेतावनी दी है। कि अगर अमेरिका का कोई भी सैन्य हस्तक्षेप बड़ी क्षति को आमंत्रित करेगा।  अयातुल्लाह अली खोमेनेई ने कहा जो लोग ईरान और इसके इतिहास को समझते हैं वह कभी धमकी की भाषा नहीं बोलते।

ईरानी सरेंडर करने वाले नहीं है। यह बयान ट्रंप के ट्रुथ सोशल पोस्ट के जवाब में आया ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खोमेनेई के द्वारा जिसमें उन्होंने अयातुल्लाह अली खोमेनेई को आसान निशाना बताते हुए कहा था कि वह फिलहाल सुरक्षित है लेकिन अमेरिका का सब्र खत्म हो रहा है।

इजराइल का ईरान पर हमला:

13 जून 2025 को इजरायल द्वारा ईरान के कथित प्रमाणु ठिकानों पर हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। ट्रंप का बयान और अयातुल्लाह अली खोमेनेई की प्रतिक्रिया क्षेत्रीय युद्ध की आशंकाओं को हवा दे रही है। क्या यह महज शब्दों का खेल है। या वास्तव में मध्य पूर्व में एक बड़े संघर्ष की भूमिका तैयार हो रही है। दोनों पक्षों की बयानबाजी से संकेत मिलते हैं कि वैश्विक शांति के लिए खतरा मर्डरा रहा है।

इजराइल का दवा ईरान के सभी हमले प्रभावहीन:

इस लड़ाई के बीच इजराइल का दावा है कि ईरान के 400 मिसाइल और सैकड़ो ड्रोन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ।

यह आयरन डोम की क्षमता को उजागर करता है या फिर ईराने जानबूझकर नुकसान कम करने वाले हमले कर रहा है।
केवल प्रतीकात्मक थे सवाल यह भी उठना है कि क्या ईरान सीधे युद्ध से बचते हुए केवल अपनी ताकत दिखाना चाहता है। सभी को पता है कि आयरन डोम प्रभावी है। लेकिन इसकी लागत 25 करोड डॉलर पर डे है। क्या इसराइल लंबे समय तक इस खर्च को वहन कर सकता है। 

इसराइल ने ईरान के हमले का जवाब देने में देरी नहीं की संघर्ष के छठवें दिन इसराइल वायु सेवा ने ईरान की यूरेनियम सेंट्रफ्यूज उत्पादक स्थल और हथियार निर्माण इकाइयों पर बड़े पैमाने पर हमले किए।

सेंट्रफ्यूज ऐसी मशीन हैं जिसका उपयोग यूरेनियम संवर्धन के लिए किया जाता है। जो परमाणु हथियार या शांतिपुर ऊर्जा उत्पादन के लिए जरूरी है। इजरायल ने दावा किया कि उसने भी तेहरान के पास टी ए एस ए करज वर्कशॉप और नतांज संवर्धन संयंत्र को निशाना बनाया, इससे ईरान के परमाणु कार्यक्रम को गंभीर झटका लगा है।

आयरन डोम की कीमत:

जैसा कि सभी को पता है। इजराइल की आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली इस संघर्ष में उसकी रिढ रही है। इस प्रणाली ने सैकड़ो मिसाइल और dron को हवा में ही नष्ट कर बड़े पैमाने पर तबाही को रोका है।

इजरायल की media के अनुसार आयरन दो डेविड स्लिंग और बाण जैसी प्रणालियों ने 90% से अधिक प्रोजेक्टाइल को रोकने में सफलता हासिल की। फिर भी कुछ मिसाइल और द्रोण रक्षा तंत्र को भेदने में कामयाब रहे जिसने इस प्रणाली की सीमाओं को उजागर किया।

आयरन डोम की प्रभावशीलता के बावजूद इसे चलाने की लागत चिंता का विषय है। अनुमान के मुताबिक एक रात इसे चलाने की कीमत लगभग 25 करोड डॉलर का खर्च आता है।

इस एक इंटरसेप्टर मिसाइल की कीमत 50000 डॉलर से लेकर 20 लाख डॉलर तक हो सकती है। ईरान के लगातार हमले ने इजरायल के मिसाइल भंडार पर दबाव बढ़ाया है। और विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक इस स्तर का संघर्ष आर्थिक रूप से टिकाऊ नहीं हो सकता।

ईरान की रणनीति मिसाइल को मिसाइल बमबारी से पकाने की प्रतीक होती है। जिसमें कम लागत वाले ड्रोन और मिसाइल का उपयोग कर आयरन डोम को ओवरलोड किया जा रहा है

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने क्या कहा:

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इन हमलों ने ईरान के सेंटर फ्यूज उत्पादन को भारी नुकसान पहुंचा। और नतांज में बिजली आपूर्ति ठप होने से हजारों सेंट्रफ्यूज नष्ट हो गए।

इजराइल का कहना है कि यह हमले ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता को रोकने के लिए जरूरी थे। हालांकि ईरान ने इन हमलों को आतंकवादी कृत्य करार देते हुए जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। इस तनाव ने वैश्विक समुदाय को चिंता में डाल दिया है।संयुक्त राष्ट्र और अन्य शक्तियां दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील कर रही हैं। लेकिन बयान बाजी और हमलो की तीव्रता कम होने का नाम नहीं ले रही है। क्या यह संघर्ष मध्य पूर्व में एक बड़े युद्ध का रूप लेगा। यह सवाल पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

फोर्डो प्लांट पर हमला तय ट्रम्प की वापसी और इजरायल की चुप्पी जानिए क्या कुछ कहती है

IRAN VS ISRAEL: इसराइल अपने हमले को लगातार जारी रखे हुए हैं और उसका लक्ष्य नतांज और इस्फहान में मौजूद यूरेनियम संवर्धन को नुकसान पहुंचाना है।और इसराइल अपने इस मकसद में कुछ हद तक कामयाब भी हुआ है।

अमेरिका में इजरायली राजदूत येचिएल लीटर का कहना है कि जब तक फोडो॔ को पूरी तरह से नेस्तनाबूद नहीं किया जाता तब तक मिशन अधूरा है। 

हालांकि फोर्डो को नष्ट करना कोई आसान काम नहीं है।यह प्लांट एक विशाल पहाड़ी के भीतर बना हुआ है।जिससे इसे तबाह करना एक पहाड़ को उड़ान जितना मुश्किल होगा।


क्या ईरान में अपने कमांडो उतरेगा इजरायल:

सूत्रों के मुताबिक यह भी संभावना जताई जा रही है। कि इसराइल स्पेशल फोर्स कमांडो सीधे ईरान की जमीन पर उतर सकता है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या यह कमांडो फोर्डो प्लांट के पास लैंड करेंगे या नहीं, यह अभी भी एक रहस्य बना हुआ है।

वहीं कुछ रिपोर्टर्स में यह भी कहा गया है कि इजरायल माउंट डूम की जटिलता देखते हुए कमांडो ऑपरेशन पर बहुत गहराई से विचार कर रहा है। जिसमें वह गुप्त तरीके से प्लांट के भीतर या आसपास प्रवेश करना चाहता है। मोसाद और IDF ने पहले ही ईरान में असाधारण तरीके से एयर डिफेंस सिस्टम को बाधित किया है। अब इसी तर्ज पर फोर्डो संभव लक्ष्य हो सकता है।

ट्रंप का G7 से अचानक लौटना:

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने G7 से अचानक वापस लौट के बाद यह संकेत दिए हैं कि कुछ बड़ा होने वाला है जिसमें फोटो पर संभावित अमेरिकी भूमिका का संकेत मिलता है हालांकि व्हाइट हाउस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह सीधे लड़ाई में शामिल होगा या नहीं फिलहाल उनकी प्राथमिकता इसराइल को हर तरह से सपोर्ट करना है

S-300  की तैनाती:

ईरान ने फोर्डो में अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम (U-235) का उत्पादन बढ़ाया है। जिसे परमाणु हथियार बनाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
इसी बीच इसराइल ने नतांज और इस्फहान जैसे अन्य परमाणु ठिकानों पर हमले किए हैं।जिससे ईरान की परमाणु क्षमता को झटका लगा है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इसराइल पर सैकड़ो मिसाइल और Drone धागे हैं।लेकिन उसका एयर डिफेंस सिस्टम इजरायल के स्टील्थ F-35 और साइबर हमलों के सामने कमजोर हुआ है।  इजराइल के इस संभावित कमांडो मिशन को दुनिया का सबसे जोखिम भरा ऑपरेशन माना जा रहा है।

कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजरायल के 10,000 कमांडो ईरान में उतर सकते हैं, ताकि इस सयंत्र को नष्ट किया जा सके, जिसे माउंट डूम के नाम से जाना जाता है।

यह संयंत्र 90 मीटर मोटी चट्टानों के नीचे बना है और  S-300 सिस्टम द्वारा सुरक्षित है। जिसे इसराइल ने पहले अन्य स्थानों पर नष्ट किया है।विश्व शक्तियों का मानना है की फोर्डो को नष्ट करने के लिए लगातार बमबारी के साथ-साथ जमीनी कमांडो ऑपरेशन की आवश्यकता होगी।क्योंकि यह इजरायल के लिए सबसे कठिन लक्ष्य है।

क्षेत्रीय राजनीति

इस क्षेत्र में बढ़ते तनाव ने मध्य पूर्व की भू राजनीतिक स्थिति को और जटिल कर दिया है।ईरान और इजरायल के बीच यह टकराव केवल सैन्य स्तर तक सीमित नहीं है।बल्कि यह क्षेत्रीय प्रभुत्व और वैश्विक शक्ति संतुलन का भी हिस्सा बन चुका है।

ईरान ने फोर्डो में यूरेनियम संवर्धन की गति बढ़ाकर यह संदेश देने की कोशिश की है, कि वह बाहरी दबाव के सामने झुकेगा नहीं दूसरी ओर इजराइल का मानना है कि ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षा क्षेत्रीय स्थिरता और उसकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। इस स्थिति में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे अन्य क्षेत्रीय देश भी इजरायल के साथ अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग कर सकते हैं।जिससे क्षेत्र में एक नया गठबंधन उभरने की संभावना बढ़ रही है।

ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक बना फोर्डो

फोर्डो प्लांट में यूरेनियम 235 का उच्च स्तर पर संवर्धन किया जा रहा है। यह वही चीज है जिससे परमाणु बम बनाया जा सकता है। फोटो को तबाह करने के लिए सिर्फ मिसाइल नहीं बल्कि जमीनी ऑपरेशन साइबर अटैक एयर स्ट्राइक सब की जरूरत है।
अमेरिका यूरोप और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी लगातार इस प्लांट पर नजर रखे हुए हैं।क्योंकि यह ईरान की परमाणु मटकांक्षाओं का प्रतीक बन चुका है। इसराइल मानता है कि अगर ईरान के पास परमाणु हथियार आ गया तो या पूरे यहूदी राष्ट्र की अस्तित्व के लिए खतरा होगा। इसलिए इसराइल हर हाल में ईरान की न्यूक्लियर क्षमता को रोकना चाहता है चाहे इसके लिए युद्ध क्यों न करना पड़े।

Bihar News:बिहार के सारण में मक्का भरी पिकअप पलटी, 5 की दर्दनाक मौत 15 से 20 लोग घायल

Bihar News: बिहार से इस समय बड़ी खबर आ रही है, कि नयागांव थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ,मक्का से लदी पिकअप बैन का अचानक टायर ब्लास्ट हो गया जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस भीषण हादसे में दो महिलाओं समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टायर फटने की तेज आवाज और वाहन पलटने की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई,  चीख पुकार के बीच स्थानी लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी कुछ ही देर में नयागांव थाना पुलिस एसडीएम एसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये और राहत बचाव कार्य शुरू कराया।

घटनास्थल पर चार की मौत एक ने अस्पताल में तोड़ा दम:

इसी बीच थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि अस्पताल में भर्ती एक घायल की इलाज के दौरान हाजीपुर सदर अस्पताल में मौत हो गई।

मृतकों में दिघवारा सैदपुर निवासी अरुण कुमार के पुत्र 25 वर्षीय अरविंद कुमार, योगेंद्र भगत की पत्नी 58 वर्षी लक्ष्मी देवी, श्री भगवान पासवान की 45 वर्ष की पत्नी रहिला देवी, किशोर राम के 18 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार, तथा सरद पासवान के पुत्र बादल कुमार शामिल है।और अन्य 16 घायलों की लिस्ट अभी तक सामने नहीं आई है।और उसकी जांच की जा रही है।

सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर आयोग हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया।

ड्राइवर लापता तलाश जारी है:

थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि हादसे के बाद पिकअप वाहन का चालक घटनास्थल से गायब हो गया अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है।, कि वह घायल होकर इलाज के लिए गया या हादसे के बाद भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। और पूरे बिहार में छापेमारी की जा रही है।

परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल:

जैसे ही खबर वाहन में सवार लोगों के घरवालो पहुंची वहां कोहराम मच गया।परिजन घटनास्थल और अस्पतालों की ओर दौड़ पड़े।मृत्यको को के घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। अस्पतालों में तैनात पुलिसकर्मी और प्रशासन उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं। यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर सड़कों पर तेज रफ्तार और वहां सुरक्षा की अनदेखी की ओर सवाल खड़े करता है। 

परिवारों द्वारा मुआवजा और राहत की मांग:

दुर्घटना के बाद मृतकों के परिवारों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने गंभीर घायल लोगों को बेहतरीन चिकित्सी सुविधाओं में निशुल्क इलाज मोह करने की मां की है स्थानीय प्रतिनिधियों और पंचायत ने यह भी अनुरोध की है कि भविष्य में ऐसी यात्राओं के लिए सुरक्षा उपाय अनिवार्य किए जाएं

112 पर कॉल और उपचार:

इस घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने डायल 112 की पुलिस टीम को फोन किया और इसके  बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। और घायलों को अस्पताल पहुंचाया प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 4 से 5 लोगों को बेहतर सुविधाओं के लिए पटना सीएमसी में रेफर किया गया था। और जो लोग गंभीर रूप से घायल नहीं है उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराकर मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। वहां प्रशासन ने संयुक्त घोषणा करते हुए मृतकों को के परिजनों के लिए चार से 5 लाख रुपए के मुआवजे का आश्वासन भी दिया है।

भविष्य के लिए सड़क सुरक्षा सुधार:

इस हादसे ने एक बार फिर ओवरलोडिंग और वाहन रख रखावों पर सरकारी नीतियों में सुधार की आवश्यकता को उजागर किया है।

अधिकारियों की ओर से फोरलेन रोड पर नियमित वाहन जांच एवं टायर फिटनेस निरीक्षण के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा गैर व्यावसायिक वाहनों में यात्रियों की अधिक संख्या से बचने के लिए जागरूकता अभियान भी शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।

Primary School News: गर्मी से छात्र घर में, लेकिन शिक्षक मैदान में 15 दिन तक बड़ी गर्मी की छुट्टियां


Primary School News:उत्तर प्रदेश में ईस समय भीषण गर्मी पढ़ रही है तपमैन 44 डिग्री सेलसीउस के पार पहुंच गया है,इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकर ने कक्षा आठ तक के सभी विद्यालययों मैं गर्मी का अवकाश बढ़ा दिया है।यह निर्णय विशेष रूप से छात्र-छात्राओं के लिए किया गया है,ताकि वे ईस असहनीय गर्मी से सुरक्षित रह सके, लेकिन ईस अवधि में शिक्षकों को राहत नहीं दी गई है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है, कि शिक्षकों को 16 जून से नियमित रूप से विद्यालय जना होगा और स्कूल से संबंधित अन्य कार्यों को पुरा करना होगा।

शिक्षकों के लिए स्कूल उपस्थिति अनिवार्य

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षकों को 16 जून से नियमित से विद्यालय जाना होगा और स्कूल के सभी कार्यों को पूरा करना होगा इन कार्यों में रिकॉर्ड अपडेट करना अगले सत्र की तैयारी और स्कूल की साफ सफाई शामिल है।

शासन का कहना है कि शिक्षकों की उपस्थिति से स्कूलों की व्यवस्था बनी रहेगी और अगला सत्र सुचारू रूप से शुरू हो सकेगा हालांकि इस दौरान कोई शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी क्योंकि बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे।

शिक्षकों का असंतोष शासन से गुहार

शिक्षकों ने इस निर्णय पर असंतोष जताया है और शासन से ग्रीष्म अवकाश में छूट की मांग की है।उनका कहना है कि जब सरकार गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर रही है, तो शिक्षकों को बिना पढ़ाई के स्कूल जाने का निर्देश उनकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

शिक्षकों ने मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाई है, जिसमें उन्होंने कहा कि स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और लंबी दूरी तय करने की मजबूरी गर्मी में जोखिम बढ़ती है,वह सुझाव देते हैं कि कार्यों को ऑनलाइन या गर्मी कम होने पर किया जाए। 

समर कैंप और स्कूलों की स्थिति

ग्रीष्मकल के बावजूद स्कूल पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं,क्योंकि शासन ने निजी स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए थे। यह कैंप 12 जून तक चलेगें लेकिन प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे इसमें शामिल नहीं हुए।जूनियर विद्यालयों में समर कैंप लागू हुई जहां शिक्षकों की उपस्थिती स्वैच्छिक थी लेकिन शिक्षामित्र और अनुदेशकों के लिए अनिवार्य थी। अब 16 जून से स्कूल खुल रहे हैं लेकिन शिक्षकों को ही उपस्थित होना होगा जिससे उनके बीच असंतोष बढ़ रहा है।

महिला शिक्षकों को विशेष परेशानी

इस निर्णय से महिला शिक्षकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड रहा है। बहुत सी महिला शिक्षिकाएं दूर दराज के इलाकों से आती हैं।और सर्वजैनिक परिवहन की सुविधाएं भी सीमित है। गर्मी में लंबी यात्रा करना और फिर बिना छात्रों के विद्यालय में कार्य करना उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से थका देता है, शिक्षक संघों ने सरकार से आग्रह किया है, की महिला शिक्षकों को प्राथमिकता देते हुऎ कार्य स्थल में लचीलापन दिया जाए।

शिक्षक संघों की चेतावनी

प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संघो ने चेतावनी दी है,कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वह प्रतीकात्मक विरोध या सामूहिक अवकाश जैसे कदम उठा सकते हैं उनका कहना है, कि सरकार को शिक्षकों को केवल कार्य मशीन ना समझ कर उनके स्वास्थ्य और मानवीय परिस्थितियों का भी ध्यान रखना चाहिए। 

स्थानीय प्रशासन की भूमिका अहम

स्थानिया जिला प्रशासन को भी निर्देश दिये गए हैं, की वे यह सूनिश्चित करें की शिक्षकों की अपस्थिति नियमित रहे और कार्यों में कोई ढीलाई ना हो हालाकि कुछ जिलों में प्रशासन ने शिक्षकों के लिए पेयजल छाया और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही है,फिर भी शिक्षकों का मनाना है की यह केवल प्रतिकआत्मक प्रयास है, और उन्हें राहत देने के लिए ठोस नीति की आवश्यकता है।

मानसिक दबाव और सामाजिक अपेक्षाएं

गर्मी के इस कठिन दौर में शिक्षकों पर न सिर्फ प्रशासनिक दबाव है, बल्कि सामाजिक अपेक्षाएं भी उन पर भारी पड़ रही हैं कई शिक्षक बताते हैं, कि जब छात्र स्कूल नहीं आ रहे हैं और कोई शैक्षिक कार्य नहीं हो रहा है तब केवल औपचारिकता निभाने के लिए स्कूल बुलाना मानसिक रूप से ढाका देने वाला है शिक्षकों का कहना है कि समाज उन्हें सरकारी नौकरी वाले कहकर सुविधाजनक स्थिति में मानता है, जबकि हकीकत यह है कि उन्हें बिना किसी ठोस काम के भी कठिन परिस्थितियों में उपस्थित होना पड़ता है, इससे उनका मनोबल गिरता है और कार्य के प्रति रुचि कम होती है।

CRUDE OIL DISCOVERY:अंडमान में मिला बड़ा तेल भंडार जानिए क्या बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

CRUDE OIL DISCOVERY: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है।कि भारत अंडमान सागर में एक बड़ी और परिवर्तनकारी तेल खोज के बेहद करीब है, उन्होंने इस संभावित खोज की तुलना गुयाना की ऐतिहासिक तेल खोज से की है।

जिसने उस छोटे से देश को वैश्विक तेल मानचित्र पर लाकर खड़ा कर दिया है।भारत जो अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं का 85 से 88% कच्चा तेल विदेश से आयात करता है।दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आया तक देश है।उसके पहले नंबर वन पर अमेरिका और दूसरे पर चीन है।

इस स्थिति में यदि देश के किसी हिस्से में बड़े पैमाने पर कच्चे तेल का भंडार मिलता है। तो यह भारत की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा के लिए क्रांतिकारी साबित हो सकता है।केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का यह बयान देश को सुकून देने वाली एक बहुत बड़ी खबर है।

आपको बता दे की गुयाना में लगभग 11.6 बिलियन बैरल तेल और गैस भंडार मौजूद है। गुयाना इस भंडार के साथ वैश्विक स्तर पर 17 वें स्थान पर है।

यदि भारत अंडमान सागर में ऐसा ही तेल भंडार खोजने में सफल होता है तो यह न केवल ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम होगा बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है।


भारत की तेल आयात निर्भरता और उसका प्रभाव:

भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और इसके साथ ही ऊर्जा की मांग भी बढ़ रही है।कच्चा तेल जो पेट्रोल और डीजल और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों का आधार है।

भारत की ऊर्जा जरूर का एक प्रमुख हिस्सा है वर्तमान में भारत अपनी तेल आवश्यकताओं का केवल 12 to 15% ही स्वदेशी उत्पादन से पूरा करता है। शेष 85 टू 89% तेल सऊदी अरब इराक ईरान नाइजीरिया और अन्य देशों से आयात किया जाता है।यह आयत ना केवल भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव डालता है। बल्कि वैश्विक तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव और भू राजनीतिक तनाव के कारण देश की ऊर्जा सुरक्षा को भी प्रभावित करता है।

तेल आयात पर निर्भरता का एक और नकारात्मक प्रभाव यह है।कि यह भारत के व्यापक घाटे को बढ़ाता है।2022-23 में भारत ने लगभग 160 बिलियन डॉलर का कच्चा तेल आयात किया। जो देश के कुल आयात बिल का एक बड़ा हिस्सा है। यदि भारत अपने तेल उत्पादन को बढ़ाने में सक्षम होता है तो यह न केवल विदेशी मुद्रा की बचत करेगा। बल्कि वैश्विक बाजारों में तेल की कीमतों के अनुसार चढ़ाव से होने वाले जोखिम को भी कम करेगा।

अंडमान सागर में तेल भंडार की संभावना:

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने द न्यूज़ इंडियन को दिए एक साक्षात्कार में कहा मुझे लगता है कि यह केवल समय की बात है। जब हम अंडमान सागर में एक बड़ा गुयाना खोज लेंगे हमारी खोज जारी है। 

यह बयान भारत के लिए एक नई आशा की किरण लेकर आया है अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जो भारत के पूर्वी तट से लगभग 1200 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में स्थित है। भूगर्भी दृष्टिकोण से तेल और गैस के भंडारों के लिए एक संभावित क्षेत्र माना जाता है।

OILऔर ONGC जैसी सरकारी कंपनियां इस क्षेत्र में ट्रेनिंग और सर्वेक्षण कार्य में सक्रिय रूप से लगी हुई है। अंडमान सागर में तेल और गैस की खोज का विचार नया नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में कई भूगर्भी सर्वेक्षण किए गए हैंश जिनमें संकेत मिले हैं। कि यहां तेल और गैस के बड़े भंडार हो सकते हैं। हालांकि तकनीकी चुनौतियां और गहरे समुद्र में ड्रिलिंग की जटिलताओं के कारण अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। लेकिन हाल के वर्षों में डीप सी ड्रिलिंग और भूगर्भी सर्वेक्षण में तकनीकी प्रगति ने इस क्षेत्र में खोज की संभावना को बढ़ा दिया है।

गुयाना की तुलना और इसका महत्व:

गुयाना जो दक्षिण अमेरिका में एक छोटा सा देश है,ने 2015 में फेस कॉरपोरेशन और सी एन ओ ओ सी द्वारा की गई तेल की खोज के बाद बेसिक ऊर्जा बाजार में अपनी जगह बनाई।

गुयाना के पास अनुमानित 11.6 बिलियन बैरल तेल और गैस का भंडार है जिसने इस देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से बदल दिया है।

यदि भारत अंडमान सागर में गुयाना के समान तेल भंडार खोजने में सफल होता है।  तो इसके प्रभाव व्यापक होंगे सबसे पहले यह भारत की तेल आयात निर्भरता को काफी हद तक काम कर सकता है। यदि भारत अपनी जरूरत का 50% या उससे अधिक तेल स्वदेशी रूप से उत्पादन करने में सक्षम होता है तो विदेशी मुद्रा भंडार में अरबो डॉलर की बचत करेगा दूसरा यह भारत को वैश्विक तेल बाजार में एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में स्थापित करेगा जिससे तेल की भू राजनीतिक स्थिति मजबूत होगी।

भारत में मौजूद तेल भंडार:

वर्तमान में भारत में कच्चे तेल के भंडार मुख्य रूप से असाम गुजरात राजस्थान मुंबई हाई और कृष्णा गोदावरी बेसिन में है। मुंबई हाई जो भारत के सबसे बड़े तेल क्षेत्र में से एक है।

देश के कुल तेल उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा प्रदान करता है। इसके अलावा भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशाखापट्टनम, मंगलौर में रणनीतिक तेल भंडार बनाए हैं। यह भंडार आपातकालीन स्थितियों जैसे युद्ध किया वैश्विक आपूर्ति में व्यवधान के दौरान देश की ऊर्जा जरूरत को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। हाल ही में ओडिशा और राजस्थान में नए रणनीतिक भंडार बनाने की योजना प्रस्तावित की गई है।

यह भंडार भारत की ऊर्जा सुरक्षा और मजबूत करेंगे हालांकि यह रणनीतिक भंडार केवल अल्पकालिक आपूर्ति की गारंटी दे सकते हैं। लंबी अवधि के लिए भारत को अपने स्वदेशी तेल भंडार को बढ़ाने की आवश्यकता है अंडमान सागर में संभावित तेल भंडार उसे दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। 

Israel Attack On Iran: इजरायल ने ईरान पर किया हमला बड़ी खबर


Israel Attack On Iran: शुक्रवार सुबह की बड़ी खबर इसराइल ने ईरान पर हमला कर दिया है। इस बात की आशंका पिछले एक महीने से जताई जा रही थी कि इसराइल कभी भी ईरान पर हमला कर सकता है। जो कि आज सुबह ही इसराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान और उसके आसपास के इलाकों में ड्रोन और मिसाइल से हमला किया ईरानी मीडिया ने भी इस बात को कंफर्म किया कि तेहरान में बम के धमाकों की आवाज सुनी गई है।

उधर ईरान ने कहा है कि हमने परमाणु साइट, सैनिक अड्डों और परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाकर यह हमला किया है। वही इसराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद भी दिया।

ईरानी कमांडर की मौत परमाणु ठिकाने तबाह

ईरान और इजरायल के बीच तनाव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है,  इजरायल ने ऑपरेशन Rising Lion के तहत ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य हमला किए हैं। इस हमले में ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड के के कमांडर हुसैन सलामी की मौत हो गई है। ईरानी मीडिया ने भी इस बात की पुष्टि आज सुबह कर दी।

परमाणु बम बनाने के करीब था ईरान

इसराइल ने यह कार्रवाई उस समय की है।जब उसे आशंका थी। कि ईरान कुछ ही दिनों में उसके ऊपर पर हमला करने वाला इजरायली खुफिया एजेंसी के अनुसार ईरान 15 परमाणु बम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री के बेहद करीब पहुंच चुका था। यही वजह रही कि इसराइल ने इसे अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानते हुए निर्णायक हमला कर दिया।

नतांज शहर में जोरदार विस्फोट

इसराइली हमले का सबसे बड़ा निशाना बना ईरान का नतांज शहर जो, इस्फहान शहर में स्थित है। 

यहां स्थित परमाणु साइट पर विस्फोटों की जोरदार आवाज़ सुनी गई है।यह इलाका यूरेनियम संवर्धन के लिए प्रसिद्ध है। और यहां भारी मात्रा में रेडियो धर्मी सामग्री मौजूद थी। द टाइम्स आफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार आईडीएफ ने इन परमाणु ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए हैं।

इजरायल की बड़ी चेतावनी

इसराइल के सेवा प्रमुख ने कहा है कि:
हम अपनी सभी सीमाओं पर पूरी तरह से तैयार हैं जो भी इसराइल को चुनौती देने की कोशिश करेगा उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी इसके साथ ही इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया कि जब तक हमारा मिशन पूरा नहीं हो जाता तब तक हमारी कार्रवाई जारी रहेगी।

अमेरिका का बड़ा बयान कहां इसमें हमारा कोई हाथ नहीं

ईरान पर इजरायली हमले को लेकर अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि इस कार्रवाई में उसकी कोई भी भूमिका नहीं है। और पूरी दुनिया इसमें अमेरिका का हाथ ना समझे।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने एक बयान में कहा कि आज रात इसराइल ने ईरान के खिलाफ एक तरफा कार्रवाई की है।अमेरिका इस सैनिक कार्रवाई में शामिल नहीं है और हमारी प्राथमिकता क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सेना की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

चीन की प्रतिक्रिया

इस हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने तत्काल दोनों देशों से संयम बरतने ने की अपील की।उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया पहले से  ही संघर्ष और अस्थिरता से जूझ रहा है।ऐसे में किसी भी तरह की सैन्य कार्यवाही क्षेत्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा है।

वहीं चीन ने भी इजरायल की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है और दोनों देश संयम बरतें इससे तनाव और बढ़ सकता है। 

तेल की कीमतों में उछाल वैश्विक बाजार में हलचल
इस हमले का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है शुक्रवार सुबह से ही कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। crued oil की कीमत $100 प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है इसके साथ एशियाई शेयर बाजार में भी गिरावट देखी गई है। निवेशकों में अनिश्चिता और डर का माहौल बन गया है। जिससे सोने और डॉलर की मांग में तेजी आई है।

Air India Flight Crash:अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 क्रैश,242 लोगों की जान पर बन आई


Ahmedabad Flight Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

यह अभिमान जो अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गेट वीक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भर रहा था। टेक आफ के कुछ ही मिनट बाद दोपहर 1.38 बजे मेघानी नगर के घनी आबादी वाले इलाके में क्रश हो गया। 

विमान में 242 लोग सवार थे जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे इसमें 169 भारतीय 53 ब्रिटिश 7 पुर्तगाली और एक कनाडा नागरिक था।
हादसे के बाद मेघानी नगर में आग और घने काले धुएं का गब्बर उठता देखा गया। 



रेस्क्यू ऑपरेशन: CISF और NDRF ने संभाली मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम, दमकल विभाग, एनडीआरएफ और सीआईएसएफ तुरंत मौके पर पहुंच गए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने मौके पर इमरजेंसी प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिया। 

सुरक्षा बलों ने न सिर्फ आग पर काबू पाने का कार्य शुरू कर दिया है बल्कि स्थानीय नागरिको को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकलने का अभियान भी तेजी से चलाया जा रहा है।सीआईएसएफ ने सोशल मीडिया एक पर तस्वीर साझा कर बताया।अ कि किस तरह उनके बाल राहत कार्यों में लगा हुआ है उन्होंने इस हादसे को राष्ट्रीय दुख की घड़ी बताया और कहा कि वह पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ खड़े हैं।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उड़ानों पर क्या असर पड़ा आइए जानते हैं

हादसे के तुरंत बाद ऐतिहातन अहमदाबाद एयरपोर्ट से सभी उड़ानों को रोक दिया गया था। रनवे और तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच के बाद हवाई अड्डे को दोबारा संचालन के लिए खोल दिया गया है। एयरपोर्ट प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि अब सभी उड़ानों को सुरक्षा मां को खत चलाया जा रहा है और यात्री सुविधा बोल कर दी गई है।

विमान हादसे के बाद एक्टिव मोड में टाटा ग्रुप अहमदाबाद पहुंचे अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन

एयर इंडिया विमान हादसे के बाद से पूरा टाटा ग्रुप एक्शन मोड में आ गया है हालात की गंभीरता को देखते हुए टाटा sans के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने खुद अहमदाबाद पहुंच गए हैं।

बता दे कि एयर इंडिया टाटा ग्रुप के अधीन है, और चंद्रशेखर की एक त्वरित कार्रवाई उनकी जिम्मेदारी और सहनशीलता को दर्शाती है। वह मौके पर स्थिती का जायजा ले रहे हैं। और राहत कार्यों की निगरानी के साथ जरूरी निर्देश भी दे रहे हैं। इस हादसे को लेकर टाटा ग्रुप का यह सक्रिय रुख सराहनीय है।

तकनीकी जांच के लिए DGCA और AAIB सक्रिय 

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने हाथ से की जांच शुरू कर दी है।

फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वायरस रिकॉर्डर को घटनास्थल से निकाल लिया गया है और जांच हो रही है प्राथमिक रूप से माना जा रहा है कि हादसा इंजन फेलियर या इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम खराबी के कारण हो सकती है।  लेकिन इसकी सटीक जानकारी विस्तृत जांच के बाद ही पता चलेगा।

किसी के भी बचने की संभावना बहुत कम

इसी बीच अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जी.
एस मलिक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस दुर्घटना की भयावह को देखते हुए किसी भी इंसान के बचने की संभावना बहुत कम है।  उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को अस्पताल लाया गया था। उनकी हालत बहुत गंभीर थी उन्हें बचा पाना कठिन साबित हो रहा हैl

एयर इंडिया की आधिकारिक प्रतिक्रिया

एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बयान जारी कर कहा है कि हम गहरे दुख के साथ यह सूचित कर रहे हैं कि हमारी फ्लाइट AI 171 आज दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है हमारी प्राथमिकता राहत और बचाव कार्य है।हम पीड़ितों और उनके परिवार के साथ खड़े हैं।एयरलाइन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है और यात्रियों के परिजनों से संयम बनाए रखने की अपील की है

सेना का रेस्क्यू मिशन तेज,40 से ज्यादा एंबुलेंस और दो आर्मी हॉस्पिटल एक्शन में

सेना और वायु सेना की ओर से 40 से अधिक एंबुलेंस मौके पर तैनात कर दी गई है।जो घायलों को तत्काल चिकित्सी सहायता पहुंचाने में जुटी हुई हैं  और उनको मदद कर रहे हैं। इसके अलावा दो सैन्य अस्पतालों को भी पूरी तरह से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा दिया गया है।  जहां सभी डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ लगातार सेवई दे रहे हैं। यह समन्वित प्रयास राहतकारियों को तेजी से आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो रहा है।

उत्तर प्रदेश की हर बेटी बनेगी आत्मनिर्भर?जानिए कैसे आएंगे खाते में पैसे


Sumangala Scheme:उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना बेटियों के जन्म शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा पास करने तक विभिन्न चरणों में परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

इस योजना का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना लिंगानुपात में सुधार करना कन्या भ्रूण हत्या को रोकना बाल विवाह को समाप्त करना और बेटियों को शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सशक्त बनाना है।

इस लेख में हम इस योजना के बारे में विस्तार से जानेंगे इसके लाभ पात्रता आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां।


मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या है:

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक ऐसी पहल है जिसे 1 अप्रैल 2019 को लागू किया गया था। 

इस योजना की घोषणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च 2019 में की थी इसका मुख्य उद्देश्य बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा पास करने तक को ₹25000 की राशि 6 विभिन्न चरणों में दी जाती है

शुरुआत में यह राशि ₹15000 थी लेकिन 2023 में इसे बढ़ाकर ₹25000 कर दिए गया। 2024 तक इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के लगभग 24 लाख से अधिक बेटियों को मिल चुका है। करीब 10 लाख परिवार इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। यह योजना मिशन शक्ति 5.0 के तहत संचालित की जा रही है।जो बेटियों के सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया एक व्यापक  अभियान है।

योजना का उद्देश्य:
  • बालिकाओं के जन्म को बढ़ावा देना 
  • कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम 
  • बाल विवाह पर रोक 
  • लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना 
  • उन्हें आत्मनिर्भर बनाना 
  • समाज में लिंगानुपात सुधारना

कौन-कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ

इस योजना का लाभ केवल वही परिवार उठा सकते हैं।जो उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी हो और उनकी वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख से कम हो,
कुछ जरूरी शर्तें:
  • लाभार्थी उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए 
  • परिवार की सालाना आय 3 लाख से कम होनी चाहिए 
  • अधिकतम दो बेटियों को ही योजना का लाभ मिलेगा 
  • अगर जुड़वा बेटियां होती है तो दोनों को लाभ मिलेगा
  • गर पहले से एक बेटी है और फिर जुड़वा बेटियां होती है। तो तीनों बेटियों को योजना में शामिल किया जाएगा।
  • गोद ली गई बेटी को भी योजना में जोड़ा जा सकता है
योजना के लिए आवेदन कैसे करें
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सबसे आसान तरीका:
  • सिटिजन सर्विस पोर्टल पर क्लिक करें
  • रजिस्टर योरसेल्फ पर क्लिक करें और निर्देश पढ़ें
  • आई एग्री को ठीक से  पढें और आगे बढ़े
  • अब आपको ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा
  • मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगिन करें
  • मांगी गई जानकारी भरे और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • फॉर्म को सबमिट करें
  • आपका आवेदन पूरा होने के बाद इसकी स्थिति पोर्टल पर ट्रैक की जा सकती है

अगर आपको ऑनलाइन फॉर्म भरना नहीं आ रहा है तो आप ऑफलाइन भी कर सकते हैं
  • यदि आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं। तो आप ऑफलाइन फॉर्म भरकर खंड विकास अधिकारी, उप जिला अधिकारी, जिला प्रोबेशन ऑफिसर या मुख्य प्रोबेशन ऑफीसर के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
  • ध्यान दें आवेदन फार्म केवल बाय हैंड स्वीकार किए जाएंगे डाक या कोरियर से भेजे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे।
जरूरी दस्तावेज:

जो सबसे जरूरी और हम दस्तावेज है वह इस प्रकार है:

आधार कार्ड- मां बेटी दोनों का 
निवास प्रमाण पत्र-यूपी का स्थाई निवासी होना जरूरी है 
आय प्रमाण पत्र-परिवार की आय 3 लाख से कम होना चाहिए 
जन्म प्रमाण पत्र-बच्ची का जन्म 1 अप्रैल 2019 के बाद होना चाहिए 
बैंक पासबुक-खाता की जानकारी PFMS में दर्ज होना चाहिए 
पासपोर्ट साइज फोटो-हाल ही की फोटो लगानी होगी 
स्कूल प्रमाण पत्र-यदि बच्ची स्कूल में पढ़ रही है तो

योजना का लाभ क्या है:

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा पास करने तक कुल ₹25000 की आर्थिक सहायता 6 विभिन्न श्रेणियां में प्रदान की जाती है यह श्रेणियां और उनमें दीजिए आने वाली राशि का निम्नलिखित विवरण नीचे दे रहा हूं:

  • प्रथम श्रेणी: बेटी के जन्म पर ₹5000 
  • द्वितीय श्रेणी: जन्म के 1 साल के भीतर पूर्ण टीकाकरण और 1 अप्रैल 2018 से पहले जन्म ना हुआ हो तो ₹1000
  • तीसरी श्रेणी: कक्षा एक में दाखिला लेने पर ₹2000 
  • चौथी श्रेणी: कक्षा 6 में दाखिला लेने पर ₹2000 
  • पांचवीं श्रेणी: कक्षा 9 में दाखिले लेने पर ₹3000 
  • छठी श्रेणी: कक्षा 12 पास करने और स्नातक किया डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेने पर ₹7000 रुपए

यह राशि PFMS के माध्यम से सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। यदि बेटी की उम्र 18 वर्ष से कम है तो यह राशि माता-पिता के खाते में जाती है।

पैसे कैसे मिलते हैं:

इस योजना के तहत मिलने वाली सभी राशि सीधे बैंक खाते में PFMS के माध्यम से भेजी जाती है।
  • अगर बेटी 18 साल से कम है तो पैसे मां के खाते में भेजे जाएंगे
  • मां नहीं होने पर पिता के खाते में और अगर माता-पिता दोनों नहीं है तो अभिभावक के खाते में राशि जाएगी
  • 18 वर्ष की उम्र के बाद अंतिम किस्त बेटी के स्वयं के खाते में भेजी जाती है